फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 6.50 lakh youth got government jobs in seven years, maximum jobs in education and health sectors

यूपी: सात साल में 6.50 लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सबसे ज्यादा नौकरियां

Thu, 18 Jul 2024 06:52 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 18 Jul 2024 06:52 AM IST
सार

Government Jobs in UP: यूपी में बीते सात साल में करीब  6.50 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। ये नौकरियां करीब-करीब सभी क्षेत्रों की हैं। 

विज्ञापन
UP: 6.50 lakh youth got government jobs in seven years, maximum jobs in education and health sectors
हर सेक्टर में मिली हैं नौकरियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने सात साल में पारदर्शिता से 6.50 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव के पहले फरवरी और मार्च में नियुक्ति पत्र वितरित किया तो चुनाव के बाद 10 जुलाई को 7720 युवाओं को लेखपाल पद पर नियुक्ति पत्र बांटा। जल्द ही कई अन्य विभागों में चयनित युवाओं को मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

विज्ञापन


2022 में दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री का फोकस युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का रहा है। उन्होंने अपने कार्यक्रमों में भी कहा था कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू हो चुकी है। इसमें सामान्य पाठ्यक्रम के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा में भी इस अभियान को आगे बढ़ाया है। इसमें सामान्य पाठ्यक्रम को जारी रखते हुए पैरामेडिकल, ड्रोन टेक्नोलॉजी, डेटा एनालिसिस, थ्रीडी प्रिंटिंग आदि सर्टिफिकेट कोर्स से छात्रों को जोड़ा जा रहा है। इसके लिए पहले से ही व्यवसायिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में व्यापक बदलाव हो रहे हैं। सीएम ने पिछले साल नौ जून को 7182 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र दिया। वहीं 10 जून को पीजीआई में नवचयनित 1442 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र दिया। 18 जुलाई को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नवचयनित 1573 एएनएम को नियुक्ति पत्र भी दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे कार्यकाल के प्रमुख नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम

UP: 6.50 lakh youth got government jobs in seven years, maximum jobs in education and health sectors
लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
- 10 जुलाई 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 7720 लेखपालों को किया नियुक्ति पत्र वितरण
- 14 मार्च 2024: उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा चयनित 39 एसडीएम, 41 पुलिस उपाधीक्षक, 16-कोषाधिकारी/लोकाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र, परीक्षा के 9 माह के भीतर नियुक्ति पत्र दिया गया
- 25 फरवरी 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग व विद्युत सेवा आयोग द्वारा 1782 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया
- 9 जून 2023: 7182 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण
- 10 जून 2023: एसजीपीजीआई में नवचयनित 1442 स्टॉफ नर्सों को दिया नियुक्ति पत्र
- 17 जून 2023: 102 उद्यमी मित्रों को नियुक्ति पत्र व 232 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का किया वितरण
- 6 जुलाई 2023: लोकभवन में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 1148 पदों पर नियुक्ति पत्र वितरण
- 8 जुलाई 2023: सीएम योगी ने लोकभवन में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कुशल खिलाड़ी कोटे में चयनित 227 आरक्षियों को दिया नियुक्ति पत्र
- 13 जुलाई 23: 199 समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (सचिवालय प्रशासन विभाग), 183 कनिष्ठ सहायक (परिवहन विभाग) एवं 128 कनिष्ठ सहायक (निर्वाचन विभाग) समेत कुल 510 को नियुक्ति पत्र वितरण
- 15 जुलाई 23: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 400 नवचयनित को नियुक्ति पत्र
- 18 जुलाई 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नवचयनित 1573 एएनएम को नियुक्ति पत्र
- 20 जुलाई 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न विभाग के 700 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया
- 23 अगस्त 2023- खेल कोटे से 233 आरक्षियों को नियुक्ति पत्र दिया
- 5 दिसंबर 2023: 278 सहायक आचार्य, 2142 स्टाफ नर्स व 48 आयुष चिकित्सा शिक्षक को नियुक्ति पत्र वितरण
- 3 दिसंबर 2023: 242 सहायक बोरिंग टेक्नीशियन को नियुक्ति पत्र वितरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed