फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 402 villages in 17 districts of the state affected by floods, 11 ministers of Yogi cabinet will stay over

यूपी: प्रदेश के 17 जिलों के 402 गांव बाढ़ से प्रभावित, योगी कैबिनेट के 11 मंत्री करेंगे यहां रात्रि विश्राम

Sun, 03 Aug 2025 07:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 03 Aug 2025 07:25 PM IST
सार

Monsoon IN UP: यूपी के 17  जिलों के 402 गांव बाढ़ से प्रभावित घोषित किए गए हैं। सीएम योगी ने इन इलाकों की सीधी मॉनिटिंग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
UP: 402 villages in 17 districts of the state affected by floods, 11 ministers of Yogi cabinet will stay over
बाढ़ को लेकर सीएम ने दिए खास निर्देश। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वे लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों और राहत विभाग को जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे हैं, ताकि राहत कार्यों में कोई कमी न रहे। टीम-11 में शामिल मंत्रियों ने भी बाढ़ प्रभावित जिलों का रविवार को निरीक्षण किया। वर्तमान में प्रदेश के 17 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इन जिलों की 37 तहसीलें और 402 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।

विज्ञापन


बाढ़ प्रभावित जिलों में कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, आगरा, औरैया, चित्रकूट, बलिया, बांदा, गाज़ीपुर, मीरजापुर, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, जालौन, कानपुर देहात, हमीरपुर, इटावा और फतेहपुर शामिल हैं। इन सभी जिलों में राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं। वहीं एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी के जवान चौबीसो घंटे पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि 17 जिलों में कुल 84392 लोग प्रभावित हैं, जिनमें से 47906 लोगों को राहत सामग्री दी गई है। बाढ़ की वजह से 2759 मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 343 लोगों के मकानों को नुकसान पहुंचा है। इनमें से 327 लोगों को सहायता राशि मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 4015 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल बाढ़ की चपेट में आया है। इन प्रभावित क्षेत्रों में 493 नावों और मोटरबोट की सहायता से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। इन इलाकों में अब तक 6536 खाद्यान्न पैकेट और 76632 लंच पैकेट बांटे गए हैं। 29 लंगरों के जरिये पीड़ितों को भोजन की सुविधा दी जा रही है।

905 बाढ़ शरणालयों में 11 हजार से अधिक लोगों को शरण

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों के साथ मवेशियों की सुरक्षा और उनके खाने-पीने का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अब तक मवेशियों के लिए 500 क्विंटल भूसा वितरित जा चुका है। 129571 क्लोरीन टेबलेट और 37089 ओआरएस पैकेट भी वितरित किए जा चुके हैं, ताकि जलजनित बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके। कुल 905 बाढ़ शरणालय चल रहे हैं, जहां 11248 लोग अस्थायी रूप से निवास कर रहे हैं। 757 मेडिकल टीमें स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं। इसके साथ ही 1193 बाढ़ चौकियों की स्थापना की गई है, जो प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर निगरानी रख रही हैं।

टीम-11 के ये मंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों में करेंगे रात्रि विश्राम

- नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’- प्रयागराज, मिर्जापुर व बांदा
- स्वतंत्र देव सिंह और संजय गंगवार- जालौन
- स्वतंत्र देव सिंह और प्रतिभा शुक्ला- औरैया
- रामकेश निषाद- हमीरपुर
- जयवीर सिंह- आगरा
- सुरेश खन्ना- वाराणसी
- संजय निषाद- कानपुर देहात
- धर्मवीर प्रजापति- इटावा
- अजीत पाल-फतेहपुर
- दयाशंकर ''दयालु''- बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed