{"_id":"689be6d1932394f3150b3b08","slug":"up-40-kshatriya-mlas-of-bjp-gathered-in-a-hotel-in-lucknow-politics-heated-up-some-rebel-mlas-of-sp-were-al-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लखनऊ के एक होटल में जुटे भाजपा के 40 क्षत्रिय विधायक, गरमाई सियासत; सपा के कुछ बागी विधायक भी मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लखनऊ के एक होटल में जुटे भाजपा के 40 क्षत्रिय विधायक, गरमाई सियासत; सपा के कुछ बागी विधायक भी मौजूद
Wed, 13 Aug 2025 06:43 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 13 Aug 2025 06:43 AM IST
सार
Thakur MLA of UP: लखनऊ के एक होटल में चार क्षत्रिय विधायकों के मिलने से राजनीति गर्मा गई है। चर्चा है कि इस बैठक में सपा के बागी विधायक भी शामिल हुए।
विज्ञापन
एक होटल में मिले 40 ठाकुर विधायक।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
विधानमंडल के मानसून सत्र में विपक्ष के भारी हंगामे के बीच राजधानी के एक होटल में भाजपा के तीन दर्जन से अधिक क्षत्रिय विधायकों के जुटान से सियासी माहौल गरमा गया है। सत्र शुरू होने के पहले दिन यानी सोमवार को हुए इस जुटान में करीब 40 विधायकों में शामिल होने की बात कही जा रही है। इसमें सपा के कई बागी विधायकों के भी मौजूद रहने की चर्चा है।
विज्ञापन
दरअसल सोमवार को राजधानी के एक होटल में सत्र के बाद भाजपा के करीब 40 विधायक पहुंचे थे। वहां पर कुटुंब परिवार का बैनर भी लगा था। इसपर कार्यक्रम के आयोजक के तौर पर कुंदरकी के विधायक ठाकुर रामवीर सिंह और एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त का नाम लिखा था। सूत्रों का कहना है कि बैठक में अधिकांश विधायक क्षत्रिय थे। दो-चार विधायक ही दूसरी जाति के थे। बैठक में रामवीर सिंह और जयपाल सिंह व्यस्त के अलावा अभिजीत सांगा और एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित कई भाजपा विधायक शामिल हुए।
विज्ञापन
वहीं सपा से निष्कासित राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह भी शामिल हुए। सियासी गलियारों में इसकी चर्चा इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में ठाकुरों की नाराजगी की बात भी सामने आई थी। ऐसे में आगे राजनीति में हितों की अनदेखी न हो, इसके लिए भी इस बैठक को एक इशारे के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि बैठक में शामिल विधायकों और आयोजकों का कहना है कि कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने यह आयोजन किया था। जीत की खुशी में उन्होंने सभी को जलपान पर बुलाया था। वहीं कुछ का कहना है कि रामवीर सिंह की पौत्री का जन्म दिन था। इस आयोजन का कोई राजनीतिक मकसद नहीं था।