यूपी : 54 जिलों में कोरोना संक्रमण का एक भी नया केस नहीं, 33 नए मरीज, एक की मौत
वर्तमान में यूपी में एक्टिव कोविड केस की संख्या 469 है। अब तक 06 करोड़ 86 लाख 24 हजार 490 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6% है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के 54 जिलों में कोरोना संक्रमण का एक भी नया केस नहीं मिला है। जबकि अलीगढ़, अमेठी, चित्रकूट, फिरोजाबाद, हाथरस, पीलीभीत, सहारनपुर, शामली और सोनभद्र में कोविड का एक भी एक्टिव मरीज नहीं बचा है। यह सभी जिले कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। बृहस्पतिवार को कुल 33 नए केस मिले है। जबकि गोंडा और प्रयागराज में एक-एक मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 469 है। सबसे अधिक 05 मरीज मुजफ्फरनगर, लखनऊ में 04, गौतमबुद्ध नगर में 03, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर में 02-02 मरीज मिले हैं।
24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 54 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि मात्र 21 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। अब तक 16 लाख 85 हजार 625 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6% है। विगत दिवस दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01% रही। यूपी में अब तक 05 करोड़ 63 लाख 41 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। विगत दिवस 08 लाख 07 हजार 251 लोगों को टीका-कवर मिला। चार करोड़ 75 लाख 18 हजार से अधिक लोगों ने कम से कम कोविड की एक खुराक ले ली है। 88 लाख 22 हजार से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है।