फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 256 notorious criminals killed in eight years, Meerut zone tops in encounters; 10,000 criminals injured

यूपी: आठ साल में प्रदेश में 256 दुर्दांत अपराधी हुए ढेर, एनकाउंटर में मेरठ जोन रहा अव्वल; 10 हजार अपराधी जख्मी

Tue, 14 Oct 2025 07:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 14 Oct 2025 07:12 PM IST
सार

Encounters in UP: यूपी में बीते कुछ वर्षों से अपराधियों के प्रति सख्त रवैय्या अपनाया है। इस दौरान प्रदेश में 256 अपराधी ढेर हुए। 
 

विज्ञापन
UP: 256 notorious criminals killed in eight years, Meerut zone tops in encounters; 10,000 criminals injured
यूपी पुलिस ने किए रिकॉर्ड एनकाउंटर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश पुलिस ने बीते करीब आठ साल में 256 दुर्दांत अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। वहीं मिशन शक्ति के तहत अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला तेज हुआ है। बीते बीस दिनों में अपराधियों के साथ एक दर्जन से अधिक एनकाउंटर की कार्रवाई की गई है। बीते सोमवार को मेरठ में एक बच्ची के साथ दरिंदगी के मामले में 25 हजार के इनामी बदमाश शहजाद उर्फ निक्की को ढेर किया है।

विज्ञापन


बता दें कि बीते साढ़े आठ वर्षों में पुलिस और अपराधियों के बीच कुल 15,726 मुठभेड़ हुईं, जिसमें 256 अपराधियों को ढेर करने के साथ 31,960 को गिरफ्तार किया गया। वहीं 10,324 अपराधी घायल हुए। अपराधियों से मोर्चा लेते हुए 18 पुलिसकर्मी शहीद हो गए जबकि 1,754 पुलिसकर्मी घायल हुए। सबसे अधिक 4453 मुठभेड़ मेरठ जोन में हुईं हैं। इस कार्रवाई में 8,312 अपराधी दबोचे गये जबकि 3,131 अपराधी घायल हुए। वहीं, 85 कुख्यात अपराधियों को मौके पर ही मार गिराया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान 461 पुलिसकर्मी घायल हुए जबकि अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए दो पुलिसकर्मी शहीद हो गये। इसी तरह, वाराणसी जोन में 1,108 मुठभेड़ हुईं, जिनमें 2,128 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 27 अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर किया गया। इस दौरान 688 अपराधी और 99 पुलिसकर्मी घायल हुए। आगरा जोन में 2,374 एनकाउंटर की कार्रवाई की गईं, जिनमें 5,631 अपराधियों को दबोचा गया। इस दौरान 816 अपराधी घायल हुए जबकि 22 अपराधी मार गिराए गए। मुठभेड़ के दौरान 59 पुलिसकर्मी घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नरेट में गाजियाबाद आगे
कमिश्नरेट में हुए एनकाउंटर्स पर नजर डालें तो लखनऊ में 138 मुठभेड़ में 12, गौतमबुद्धनगर में 1,117 मुठभेड़ में 9, वाराणसी में 131 मुठभेड़ में 7, कानपुर में 234 मुठभेड़ में 4, आगरा में 458 मुठभेड़ में 7, गाजियाबाद में 736 मुठभेड़ में 13 और प्रयागराज में 141 मुठभेड़ में 6 अपराधियों को ढेर किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed