फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 24 years heat record broken in Lucknow, Agra remained the hottest, Meteorological Department issued alert

UP Weather : लखनऊ में टूटा गर्मी का 24 साल का रिकॉर्ड, आगरा सबसे गर्म, अभी कुछ दिन कोई राहत नहीं

Sun, 26 May 2024 04:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 26 May 2024 04:07 PM IST
सार

Heat in UP: यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन के बाद अब रात का तापमान भी तंग करने वाला है। नौतपा के पहले दिन ही दिन के साथ रात के तापमान ने भी रिकॉर्ड बनाया है। 

विज्ञापन
UP: 24 years heat record broken in Lucknow, Agra remained the hottest, Meteorological Department issued alert
यूपी में गर्मी बना रही है रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो-तीन दिन की राहत के बाद एक बार फिर से लू, चढ़ते पारे और भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। नौतपा की शुरुआत और जेठ के दूसरे दिन का हाल देखें तो प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक हो चुका है। खास बात है कि बीते दिनों दिन में प्रचंड गर्मी तो थी, पर रात में चल रही हवा से राहत मिल रही थी। अब जो गर्मी का दौर शुरू हुआ है, उसमें दिन के चैन के साथ ही रात की नींद भी उड़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिन तक रात के पारे में कोई बदलाव के आसार नहीं है, जबकि दिन का पारा भी क्रमिक तौर पर बढ़ता रहेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, फिलहाल लू और प्रचंड गर्मी के संकेत मिल रहे हैं।

विज्ञापन


शनिवार को 45.2 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ आगरा फिर सबसे गर्म हो गया। यहां पर तापमान में सीधे तौर पर 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को यहां पर तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। जबकि रात का पारा लगभग सामान्य 28.5 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। उरई में बीते शुक्रवार के 43.8 डिग्री सेल्सियस की तुलना में अधिकतम पारा 45 डिग्री रहा। यहां रात का तापमान 29 डिग्री को पार कर गया। पूरे प्रदेश में तापमान 41 डिग्री से 45.2 डिग्री के बीच रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान सर्वाधिक लखीमपुर खीरी में 32 डिग्री सेल्सियस रहा। कानपुर, इटावा, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, फतेहगढ़, समेत कई इलाकों में रात का पारा 30 डिग्री या इससे अधिक रहा। कई इलाकों में 29 और 30 डिग्री के बीच भी दर्ज हुआ। लखनऊ में तो रात के पारे ने वर्ष 2000 की बराबरी की और 24 साल बाद पारा 31.3 डिग्री पहुंचा। मौसम विभाग के मुताबिक, इतनी गर्म रात 2000 के बाद अब हुई है। लखनऊ में दिन का तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुमान और चेतावनी
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुतााबिक, पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। 25 से 35 किमी की रफ्तार से चलती हवाएं, लू का अहसास कराती रहेंगी। पश्चिम यूपी में ज्यादा तेज लू चलने के आसार हैं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी लू की चेतावनी है। प्रदेश के कई इलाकों में उष्ण रात हो सकती है।

ये रहे प्रदेश के सबसे गर्म शहर 

UP: 24 years heat record broken in Lucknow, Agra remained the hottest, Meteorological Department issued alert
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला

आगरा 45.2 डिग्री
उरई 45.0 डिग्री
झांसी 44.5 डिग्री
कानपुर 44.5 डिग्री
प्रयागराज 43.6 डिग्री
हमीरपुर 43.2 डिग्री
फुरसतगंज 43.2डिग्री
वाराणसी 43 डिग्री
बलिया 43 डिग्री
हरदोई 42 डिग्री
इटावा 42 डिग्री

इन शहरों में रात का पारा सबसे ज्यादा

UP: 24 years heat record broken in Lucknow, Agra remained the hottest, Meteorological Department issued alert
मौसम में परिवर्तन।

लखीमपुरखीरी 32 डिग्री
लखनऊ 31.3 डिग्री
कानपुर 31.0 डिग्री
प्रयागराज 31 डिग्री
फतेहगढ़ 30 डिग्री
हरदोई 30 डिग्री
वाराणसी 30 डिग्री
मुरादाबाद 29.5 डिग्री
गोरखपुर 29.2 डिग्री
अलीगढ़ 29.2 डिग्री
उरई 29.2 डिग्री
बहराइच 29 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed