फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 2038 new patients were found in the state, infection rate was 1.05 percent, guideline issued for asymptomatic and mild patients

यूपी : प्रदेश में 2038 मिले नए मरीज, संक्रमण की दर हुई 1.05 फीसदी, लक्षणविहीन व माइल्ड मरीजों के लिए गाइडलाइन जारी

Wed, 05 Jan 2022 10:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 05 Jan 2022 10:14 PM IST
सार

प्रदेश में कोविड की चपेट में आने वाले मरीज होम आइसोलेशन 14 के बजाय सात दिन में खत्म कर सकेंगे। केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के आधार पर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
UP: 2038 new patients were found in the state, infection rate was 1.05 percent, guideline issued for asymptomatic and mild patients
कोरोना की जांच करती स्वास्थ्य कर्मी।

विस्तार

प्रदेश में कोविड के 2038 नए मरीज मिले हैं, जबकि 51 कोविड के मात देने में कामयाब रहे हैं। अब संक्रमण की दर 1.05 फीसदी हो गई है। एक्टिव केस का आंकड़ा पांच हजार पार करते हुए 5158 हो गया है। हालांकि करीब पांच हजार मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में मंगलवार को 992 मरीज मिले थे और एक्टिव केस की संख्या 3173 थी, लेकिन बुधवार को इसमें बड़ा इजाफा हुआ। जाचें गए 1922430 सैंपल में 2038 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई है। अब तक कुल 937993314 सैंपल की जांच की गई है। इसी तरह बीते 24 घंटे में 51 लोग कोविड को मात देने में कामयाब रहे हैं। अब तक कुल 1688058 कोविड से ठीक हुए हैं। शासन की ओर से निर्देश दिया गया कि मरीजों को भर्ती करने से लेकर होम आइसोलेशन वाले मरीजोंको घर-घर दवा उपलब्ध कराने के पुख्ता इंतजाम किए गए। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि सभी अस्पतालों में निशुल्क जांच की सुविधा है। जिन लोगों में लक्षण मिले वे तत्काल जांच करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में ही एक हजार से अधिक एक्टिव केस हैं। प्रदेश के 33 जिले में 10 से कम एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन


कहां कितने मिले मरीज
गौतमबुद्ध नगर में 511, गाजियाबाद में 255, लखनऊ में 288, मेरठ में 110, वाराणसी में 97, मुरादाबाद में 77, आगरा में 66, कानपुर नगर में 65, प्रयागराज में 39, सहारनपुर में 66, मथुरा में 28, अलीगढ़ में 35, मुजफ्फरनगर में 27, गोरखपुर में 30, बरेली में 20, बाराबंकी में 21, संभल में 33, बुलंदशहर में 20, हापुड़ में 23, शामली में 25, बागपत में 17, झांसी में 12, रायबरेली में 16, बस्ती में 11 गाजीपुर में 16, हरदोई में 10, हाथरस 16, देविरया में पांच, शाहजहांपुर में दो, आजमगढ में 5, फिरोजाबाद में सात, चंदौली में छह, रामपुर में पांच, बदायूं में सात, बिजनौर में पांच, एटा में चार, मिर्जापुर में चार, गोंडा में तीन, लखीमपुर खीरी में दो, बहराइच में दो, फर्रुखाबाद में दो, औरैया में एक, सोनभद्र में एक, सुल्तानपुर में एक, बलिया में एक, कानपुर देहात में एक, सिद्धार्थनगर में दो, सीतापुर में दो, मैनपुरी में दो, उन्नाव में चार, इटावा में दो, कुशीनगर में एक, ललितपुर में तीन, मऊ में एक, बांदा में दो, जौनपुर में एक, कासगंज में दो, भदोही में एक मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सात दिन रहेगा होम आइसोलेशन
प्रदेश में कोविड की चपेट में आने वाले मरीज होम आइसोलेशन 14 के बजाय सात दिन में खत्म कर सकेंगे। केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के आधार पर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिया गया है। इसमें लक्षणविहीन और हल्के लक्षण वाले मरीज सात दिन में आइसोलेशन खत्म कर सकेंगे। प्रदेश में दूसरी लहर के दौरान अस्पतालों में भर्ती मरीजों को 14 दिन के बजाय सात दिन में डिस्चार्ज किया गया। हालांकि उन्हें अगले सात दिन तक होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया था।


अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश में भी होम आइसोलेशन तय किया गया है। लक्षणविहीन मरीज व हल्के-फुल्के लक्षण वाले मरीजों को सात दिन का होम आइसोलेशन होगा। सात दिन तक आइसोलेशन में रहने के बाद इन मरीजों को दोबारा कोविड टेस्ट कराने की भी जरूरत नहीं होगी। लक्षणविहीन उन मरीजों को माना गया है जिनका कोविड टेस्ट तो पाजिटिव आया हो लेकिन उनमें बुखार, खांसी टाइप के कोई लक्षण न हों। हल्के फुल्के (माइल़्ड) लक्षण वाले मरीज उन्हें कहा जाएगा जो खांसी, बुखार के लक्षण वाले होंगे लेकिन दोनों श्रेणी के मरीजों का आक्सीजन लेवल 93 से कम नहीं होना चाहिए।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed