फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 20 trains of Gorakhpur route canceled, 53 trains will be run on changed routes; Read the full list of tra

यूपी: गोरखपुर रूट की 20 ट्रेनें हुई कैंसिल, 53 गाड़ियां बदले रूटों से चलाई जाएंगी; पढ़िए ट्रेनों की लिस्ट

Thu, 19 Jun 2025 09:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 19 Jun 2025 09:45 PM IST
सार

Lucknow Gorakhpur route: लखनऊ से गोरखपुर रूट की 20 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। इसी तरह 53 महत्वपूर्ण गाड़ियां बदले हुए रास्तों से चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन
UP: 20 trains of Gorakhpur route canceled, 53 trains will be run on changed routes; Read the full list of tra
लखनऊ गोरखपुर रूट की ट्रेनें कैंसिल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को अगले महीने असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से गोंडा-बाराबंकी रेलखंड के करनैलगंज-सरयू-जरवल रोड-घाघराघाट स्टेशनों तक तीसरी लाइन का निर्माण कार्य होगा। इससे 20 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। ये गाड़ियां 28 जून से सात जुलाई तक निरस्त रहेंगी।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान तकरीबन 53 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में बदले हुए रूट से चलाया जाएगा। बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर होकर जाने वाली ट्रेनें बाराबंकी, अयोध्या कैंट, मनकापुर के रास्ते चलाई जाएगी। ये ट्रेनें गोंडा स्टेशन पर नहीं जाएंगी। कई ट्रेनों को लखनऊ में रोका जाएगा। 27 जून को चलने वाली 07075 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल गोमतीनगर में टर्मिनेट होगी। 29 जून को 07076 गोरखपुर जंक्शन हैदराबाद स्पेशल गोमतीनगर से ही चलाई जाएगी। 
विज्ञापन


26 जून व तीन जुलाई को गाड़ी संख्या 19409 साबरमती थावे एक्सप्रेस भी गोमतीनगर में ही टर्मिनेट होगी। 29 जून व पांच जुलाई को 19410 थावे साबरमती एक्सप्रेस गोमतीनगर से ही चलाई जाएगी। ऐसे ही पहली जुलाई को 22922 गोरखपुर बांद्रा भी गोमतीनगर तक आएगी। दो जुलाई को 22199 ग्वालियर बलरामपुर एक्सप्रेस चारबाग तक आएगी। तीन जुलाई को 22200 बलरामपुर-ग्वालियर चारबाग रेलवे स्टेशन से जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रमुख ट्रेनें रहेंगी निरस्त

15031/32 गोरखपुर जंक्शन लखनऊ, 15070 ऐशबाग-गोरखपुर जंक्शन, 15081/82 गोमतीनगर-गोरखपुर जंक्शन एवं 15033/34 लखनऊ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस पहली से चार जुलाई तक निरस्त रहेंगी। ऐसे ही 15069 गोरखपुर जंक्शन ऐशबाग एक्सप्रेस दो से पांच जुलाई तक, 22424 अमृतसर-गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस 29 जून को, 22423 गोरखपुर जंक्शन अमृतसर 30 जून को, 14010 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस 25 जून से दो जुलाई तक एवं 14009 बापूधाम मोतिहारी आनंदविहार एक्सप्रेस 26 जून से तीन जुलाई तक निरस्त रहेंगी।

अयोध्या के रास्ते चलेंगी ये ट्रेनें

-22 जून से एक जुलाई तक 12512 तिरुवनंतपुरम उत्तर-गोरखपुर एक्सप्रेस
-23 व 30 जून को 12592 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस
-27 जून को 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस
-दो जुलाई को 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस
-25, 27 व 30 जून को 15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस
-25, 29 जून व दो जुलाई को 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
-28 जून को 11080 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस
-26, 27, 29, 30 जून, एक व चार जुलाई को गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस
-25 जून व दो जुलाई को आरंभ होने वाली 15067 गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस
-30 जून को चलने वाली गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस
-एक जुलाई की लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस, दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस, जम्मूतवी भागलपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी कुशीनगर एक्सप्रेस व गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस
-एक, तीन व चार जुलाई को सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस
-एक से चार जुलाई तक मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस
-30 जून को लालगढ़ से चलने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस
-दो जुलाई को जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस
-27 जून को गोमतीनगर-गोड्डा एक्सप्रेस
-चार जुलाई को 12511 गोरखपुर-तिरुवनंतपुरम उत्तर एक्सप्रेस
-तीन जुलाई को बरौनी लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed