फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gomti Bio-diversity Park to be unveiled soon

Lucknow News: जल्द मिलेगी गोमती बायो-डायवर्सिटी पार्क की सौगात

Wed, 09 Sep 2026 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Gomti Bio-diversity Park to be unveiled soon
गोमती बायो-डायवर्सिटी पार्क का जायजा लेते एलडीए वीसी व अन्य। 
लखनऊ। शहर को जल्द गोमती बायो-डायवर्सिटी पार्क की सौगात मिलेगी। एलडीए वीसी ने मंगलवार को इसका निरीक्षण करके 15 अक्तूबर तक सभी काम पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके बाद पार्क नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा। यह पार्क हरियाली देने के साथ ही जैव-विविधता से रूबरू कराएगा।
विज्ञापन

प्रथमेश कुमार ने बताया कि गोमतीनगर में दयाल पैराडाइज चौराहे के पास सहारा ग्रुप से वापस ली गई ग्रीन बेल्ट की 25 एकड़ जमीन पर शहर का पहला बायो-डायवर्सिटी पार्क विकसित किया जा रहा है। करीब 14 करोड़ रुपये से विकसित किए जा रहे पार्क में बटरफ्लाई गार्डन, इंसेक्ट पोलराइजेशन गार्डन, नेचर ट्रेल, पाथवे, किड्स प्ले एरिया, वाटर बॉडी, वॉच टावर, बाउंड्रीवॉल, पार्किंग आदि बनाई जा रही है। बैठने के लिए जगह-जगह बेंच लगाई जाएगी। पार्क को देसी व प्रवासी पक्षियों के प्राकृतिक निवास के लिहाज से तैयार किया जा रहा है। गोमती के बेसिन में पाए जाने वाले पौधों की प्रजातियों को एकत्र कर पार्क में संरक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन


30 तक मीटिंग हॉल तैयार करने के निर्देश
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के अर्थ ब्लॉक में 150 लोगों की क्षमता का अत्याधुनिक मीटिंग हॉल बनाया जा रहा है। एलडीए वीसी ने निरीक्षण करके 30 सितंबर तक इसे तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सैटर्न ब्लॉक में दुरुस्त किए जा रहे 600 लोगों की क्षमता के मैरिज हॉल को 25 अक्तूबर तक चलाने की समयसीमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल निर्माण की जांच
गोमतीनगर के विभूति खंड में होटल हिल्टन गार्डन में नया ब्लॉक बनाया गया है। होटल प्रबंधन ने पूर्णता प्रमाणपत्र के लिए एलडीए में आवेदन किया है। एलडीए वीसी ने निरीक्षण कर पार्किंग, फायर एग्जिट, सेटबैक, एसटीपी आदि की जांच की। होटल प्रबंधन से एसटीपी के संचालन व अग्निशमन संबंधी एनओसी पेश करने के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता अजीत कुमार एवं मनोज सागर समेत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed