फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 17 flights delayed due to technical fault, trains on Lucknow-Gorakhpur route will be cancelled from today

यूपी: तकनीकी खराबी से 17 उड़ानों में हुई देरी, आज से कैंसिल रहेंगी लखनऊ-गोरखपुर रूट की ट्रेनें; ये है लिस्ट

Sat, 12 Apr 2025 06:57 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 12 Apr 2025 06:57 AM IST
सार

Flights delayed in UP: तकनीकी खराबी की वजह से लखनऊ एयरपोर्ट पर शुक्रवार को 17 उड़ानों में देरी हुई, वहीं आज से गोरखपुर रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। 

विज्ञापन
UP: 17 flights delayed due to technical fault, trains on Lucknow-Gorakhpur route will be cancelled from today
लखनऊ एयरपोर्ट पर लेट आए विमान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े एयरपोर्ट के रनवे व्यस्त होने व तकनीकी कारणों से शुक्रवार को लखनऊ में 17 उडानें देरी की शिकार हुईं। इससे यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ा। दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर की फ्लाइटें मुख्य रूप से लेट रहीं।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को विमानों की लेटलतीफी से यात्री परेशान नजर आए। परिसर में यात्रियों की भीड़ रही। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-6480 एक घंटे, 6ई-2437 दो घंटे, 6ई-2111 उड़ान 55 मिनट, 6ई-2026 उड़ान 40 मिनट, 6ई-2709 आधे घंटे तथा एयर इंडिया की एआई-2500 डेढ़ घंटे देरी से रवाना हो सकी। दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-6479 शुक्रवार को एक घंटे दस मिनट, 6ई-2151 एक घंटे 50 मिनट व एयर इंडिया की एआई-2477 आधे घंटे देरी से लखनऊ पहुंची।लखनऊ से मुंबई जाने वाली अकासा एयरलाइंस की उड़ान संख्या एकेजे-1525 दो घंटे, इंडिगो की 6ई-2058 एक घंटे देरी से रवाना हुई। लखनऊ से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की 6ई-6469 पौन घंटे, कोलकाता से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-856 एक घंटे पचास मिनट लेट रही।
विज्ञापन


ये फ्लाइटें भी हुईं लेट
लखनऊ से बंगलूरू जाने वाली स्मार्ट लिंक्स की फ्लाइट 6354 सवा घंटे व इंडिगो की 6ई-906 चालीस मिनट देरी से उड़ान भर सकी। बंगलूरू से लखनऊ आने वाली स्मार्ट लिंक्स की उड़ान संख्या 451 दो घंटे लेट रही। जयपुर से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-7482 तीन घंटे देरी से पहुंची, जिस पर यात्रियों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से कैंसिल रहेंगी गोरखपुर रूट की ट्रेनें, होगा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य

UP: 17 flights delayed due to technical fault, trains on Lucknow-Gorakhpur route will be cancelled from today
ट्रेन में सवार होते यात्री।

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर रूट पर ट्रैफिक ब्लॉक के कारण शनिवार से तीन मई तक कई ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। गोरखधाम, वैशाली एक्सप्रेस सरीखी कुछ प्रमुख ट्रेनों के अतिरिक्त कई अन्य गाड़ियां निरस्त रहेंगी। कुछ ट्रेनें डायवर्ट व कुछ शार्ट-टर्मिनेट भी रहेंगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 12 से 26 अप्रैल तक प्री नॉन इंटरलॉकिंग होगी, उसके बाद 27 अप्रैल से तीन मई तक नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। यह कार्य पूरा होने पर ट्रेनों का संचालन बेहतर हो सकेगा। इस दौरान मुंबई-पुणे रूट की एक ट्रेन को छोड़कर बाकी ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वहीं, कुशीनगर एक्सप्रेस गोमतीनगर से चलेगी। इसके अलावा कई ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में निरस्त रहेंगी।

27 अप्रैल से दो मई तक 22549/50 वंदेभारत एक्सप्रेस, 16 अप्रैल से चार मई तक 15211/12 दरभंगा-अमृतसर, 16 अप्रैल से पांच मई तक 15031/32 गोरखपुर लखनऊ जंक्शन, 15065 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस, 22531/32 छपरा मथुरा जंक्शन, 15067/68 बांद्रा टर्मिनेस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 19409/10 गोरखपुर साबरमती एक्सप्रेस कैंसिल रहेंगी।

ये ट्रेनें आज से रहेंगी निरस्त
15081/82 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस 12 अप्रैल से पांच मई तक, 12529/30 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 12 अप्रैल से तीन मई तक, 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस शनिवार से तीन मई तक, 15274 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 13 अप्रैल से चार मई तक व 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस रविवार से चार मई तक कैंसिल रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed