{"_id":"6908b216c44e73b4290002bd","slug":"up-115-hajj-inspectors-will-be-deployed-to-assist-hajj-pilgrims-450-government-employees-have-applied-for-th-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हज यात्रियों की मदद के लिए जाएंगे 115 हज इंस्पेक्टर, पदों के लिए 450 सरकारी कर्मचारियों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हज यात्रियों की मदद के लिए जाएंगे 115 हज इंस्पेक्टर, पदों के लिए 450 सरकारी कर्मचारियों ने किया आवेदन
Mon, 03 Nov 2025 08:37 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 03 Nov 2025 08:37 PM IST
सार
Hajj 2026: सऊदी अरब में हज यात्रियों की मदद के लिए 115 राज्य हज इंस्पेक्टर उनके साथ जाएंगे। उन्हें खादिमुल हुज्जाज के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
हज यात्रा 2026
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सऊदी अरब में हज यात्रियों की मदद करने वाले राज्य हज इंस्पेक्टर (खादिमुल हुज्जाज) बनने के लिए करीब 450 सरकारी कर्मचारियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। आवेदकों को कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा और साक्षात्कार के बाद चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन
हज कमेटी ऑफ इंडिया सऊदी अरब में हज यात्रियों की मदद के लिए पुरुष व महिला कर्मचारियों को खादिमुल हुज्जाज यानि राज्य हज इंस्पेक्टर बना कर हज यात्रियों के साथ रवाना करती है। इन पर हज यात्रियों को ठहराने से लेकर उन्हें हज के अरकान पूरा कराने तक की जिम्मेदारी होती है। प्रदेश से इस बार 17226 हज यात्री रवाना किए जाएंगे।
विज्ञापन
राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 3 नवंबर तक करीब 450 सरकारी कर्मचारियों ने ऑनलाइन आवेदन किये हैं। उन्होंने बताया कि 150 हज यात्रियों पर एक हज इंस्पेक्टर का चयन किया जाएगा। इस हिसाब से लगभग 115 हज इंस्पेक्टरों को चयनित किया जाना है। इनके चयन के लिए कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा 16 नवंबर को होगी। नवंबर के चौथे सप्ताह में साक्षात्कार के बाद फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिना महरम श्रेणी की महिला हज यात्रियों की मदद के लिये महिला हज इंस्पेक्टरों का भी चयन किया जाएगा।
विज्ञापन