घरेलू हिंसा मे भी कार्रवाई कर रहा यूपी 112, दूसरों को मदद पहुंचाने वाले 13 हुए सम्मानित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पुलिस की 112 सेवा महिलाओं की मदद करने के साथ ही घरेलू हिंसा के मामलों में भी कार्रवाई करेगा। यूपी 112 मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित हुए एक कार्यक्रम में 112 पर काल कर लोगों को मदद पहुंचाने में सहायक रहे कुल 13 लोगों को सम्मानित किया गया।
यूपी 112 द्वारा महिलाओं के लिए दी जा रही सेवाएं, नयी योजनाएं विषय पर हुए कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द्र अवस्थी मुख्य अतिथि थे। डीजीपी ने यहाँ बेहतर काम करने वाली 112 की महिला कर्मियों और मुसीबत में लोगों तक मदद पहुंचाने वाली समाज के विभिन्न क्षेत्र की महिलाओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर कहा गया कि मिशन शक्ति के तहत घरेलू हिंसा पर अंकुश लगाने के लिए 112 में महिलाओं का पंजीकरण किया जा रहा है। यूपी 112 में पंजीकृत महिला यदि कॉल कर के पुलिस की मदद मांगती हैं तो उन्हे तत्काल सहायता दी जाती है।
इन्हें किया गया सम्मानित
यूपी 112 के एडीजी असीम अरुण ने बताया कि जो सम्मानित हुए उनमें किसी ने दूसरों के लिए 112 को कॉल कर दवाई मंगवाई तो किसी ने परिवार से बिछड़ गए बच्चों को उनके परिवार से मिलवाया। जिन्हे सम्मानित किया गया उनमें यूपी 112 की चार महिला कम्यूनिकेशन अफसर (संवाद अधिकारी), पाँच नागरिक, दो महिला व दो पुरुष आरक्षी शामिल हैं।
एडीजी ने कहा कि समाज के लिए इस तरह अपना योगदान देने वाली मधु श्रीवास्तव, रश्मि मिश्रा, नमिता शुक्ला, प्रतिमा, मानसी अग्रवाल व प्रतिभा को पुलिस महानिदेशक ने प्रशस्तिपत्र दे कर सम्मानित किया।
इसके अतिरिक्त बेहतर काम करने वाली 112 कर्मियों संवाद अधिकारी प्रियंका कुमारी साहू, नेहा तिवारी, सुरेख वर्मा, शिल्पी यादव और सम्प्रेषण अधिकारी मुख्य आरक्षी तमन्ना खान, आरक्षी जयंती गंगवार, आरक्षी पंकज कुमार को भी पुलिस महानिदेशक ने सम्मानित किया।