फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 11 new industrial cities will be located along the Ganga Expressway

यूपी: गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे बसेंगे 11 नए औद्योगिक शहर, यूपी के इन जिलों के नजदीक होगी बसाहट

Fri, 10 Nov 2023 06:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 10 Nov 2023 06:55 AM IST
सार

सभी एक्सप्रेस वे के लिए अलग-अलग प्रोफाइल और फोकस सेक्टर तैयार किए गए हैं। निवेश भी इसी आधार पर बांटा गया है। गंगा एक्सप्रेस वे औद्योगिक गलियारों के लिहाज से सबसे समृद्ध होगा।

विज्ञापन
UP: 11 new industrial cities will be located along the Ganga Expressway
एक्सप्रेस वे किनारे बसाए जाएंगे नए शहर। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक शहरों को बसाये जाने की घोषणा के साथ उनकी तस्वीर भी साफ हो गई है। सबसे ज्यादा 11 औद्योगिक शहर कॉरीडोर गंगा एक्सप्रेस वे के किनारे बसेंगे। दूसरे नंबर पर 6 औद्योगिक शहर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित होंगे। तीसरे नंबर पर पांच शहरों के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे रहेंगे। गोरखपुर में केवल दो औद्योगिक शहरों को विकसित किया जाएगा। 23 जिलों के 84 गांवों को पहले ही अधिसूचित कर किया जा चुका है।
विज्ञापन


सभी एक्सप्रेस वे के लिए अलग-अलग प्रोफाइल और फोकस सेक्टर तैयार किए गए हैं। निवेश भी इसी आधार पर बांटा गया है। गंगा एक्सप्रेस वे औद्योगिक गलियारों के लिहाज से सबसे समृद्ध होगा। इसमें कुल 11 औद्योगिक शहर मेरठ, हापुड़, अमरोहा, सम्भल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज के नजदीक बसाये जाएंगे। मालूम रहे कि गंगा एक्सप्रेस वे अभी तक 25 फीसदी से ज्यादा तैयार हो चुका है।
विज्ञापन


बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर छह औद्योगिक शहर बसाये जाएंगे। ये औद्योगिक शहर चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन और औरैया में विकसित जाएंगे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पांच औद्योगिक शहर बनेंगे जिन्हें आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज और कानपुर नगर में बसाया जाएगा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर छह औद्योगिक शहर फाइनल किए गए हैं। इन्हें लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, गाजीपुर और अम्बेडकरनगर में विकसित किया जाएगा। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर दो औद्योगिक शहर अम्बेडकरनगर और गोरखपुर में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 जिलों की 30 तहसीलों पर औद्योगिक गलियारा
प्रस्तावित औद्योगिक गलियारा 29 जिलों की 30 तहसीलों पर बनाया जाना है। जिसमें अम्बेडकरनगर की दो तहसीलों को शामिल किया गया है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के सभी छह जिलों की छह तहसीलों पर औद्योगिक गलियारा बनेगा। इन औद्योगिक शहरों में फार्मा पार्क, टेक्सटाइल पार्क, वेयर हाउस, लॉजिस्टिक, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, होजरी, फूड प्रोसेसिंग, दुग्ध प्रसंस्करण, दवा, आईटी पार्क, भारी उद्योगों और मशीनरी को बसाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed