फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 108 and 102 ambulances will be on high alert during Holi, emergency services will be available 24 hours

यूपी: होली के दौरान हाई अलर्ट पर रहेंगी 108 व 102 एम्बुलेंस, 24 घंटे उपलब्ध होंगी आपातकालीन सेवाएं

Fri, 22 Mar 2024 07:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 22 Mar 2024 07:43 PM IST
सार

High alert during Holi: होली में किसी भी तरह के आपातकाल के लिए प्रदेश सरकार की  108 व 102 एम्बुलेंस सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। इसके लिए स्टाफ को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

विज्ञापन
UP: 108 and 102 ambulances will be on high alert during Holi, emergency services will be available 24 hours
होली पर अलर्ट रहेंगी 108 एंबुलेंस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 होली के दौरान आवश्यकता पड़ने पर 108 नम्बर डायल करें। इमरजेंसी एम्बुलेंस सेवा कुछ ही मिनट में आपकी मदद के लिए पहुंचेगी। होली के दौरान एम्बुलेंस सेवाओं को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। त्यौहार के दौरान 108 व 102 एम्बुलेंस सेवाएं 24 घंटे नि:शुल्क उपलब्ध रहेंगी। प्रदेश सरकार ने ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज कंपनी को उत्तर प्रदेश में 108 व 102 एम्बुलेंस सेवाओं के संचालन की जिम्मेदारी दी है। कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी ने बताया कि होली को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


108 एम्बुलेंस रूप से चिन्हित किए गए विशेष स्थानों, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों, व थानों के नजदीक मौजूद रहेगी। जिससे आपात स्थिति में मरीजों को प्राथमिक इलाज उपलब्ध होने के साथ ही एम्बुलेंस से जल्द से जल्द निकटतम अस्पताल पहुंचाया जा सके। हर जरूरतमंद व्यक्ति को कम से कम समय में एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाना हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन


जीवनरक्षक दवाएं के साथ प्रशिक्षित स्टाफ
टीवीएसके रेड्डी ने बताया कि सड़क या अन्य कोई दुर्घटना होने, जलने, हार्ट, सांस, लिवर, किडनी, पेट दर्द, स्किन से सम्बंधित या अन्य समस्या होने पर 108 नंबर पर तत्काल सूचना दी जा सकती है। 108 एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचकर सेवा देगी। सभी एम्बुलेंस में जीवन रक्षक दवाओं के साथ इमरजेंसी सुविधाएं व प्रशिक्षित स्टाफ उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं व बच्चों के लिये 102 एंबुलेंस रहेगी अलर्ट
त्योहार के दौरान गर्भवती महिलाओं व दो साल तक बच्चों को सेवाएं देने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। प्रदेश में 108 सेवा की 2200 एंबुलेंस और 102 सेवा की कुल 2270 एंबुलेंस 24 घंटे चल रही हैं। जरूरत पड़ने एम्बुलेंस 102 या 108 पर कॉल करके नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed