फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP : 100 measles patients increased in the state in 15 days

UP : प्रदेश में 15 दिन में बढ़े खसरे के 100 मरीज, टीकाकरण में लापरवाही के चलते बढ़ गए रोगी

Mon, 19 Dec 2022 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 19 Dec 2022 06:40 AM IST
विज्ञापन
UP : 100 measles patients increased in the state in 15 days
खसरे का बढ़ता प्रकोप...

प्रदेश में खसरे के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। स्थिति यह है कि दिसंबर के पहले 15 दिन में करीब सौ से अधिक मरीज मिले हैं जबकि जनवरी से अब तक कुल संख्या 209 है। अचानक संख्या बढ़ने की बड़ी वजह टीकाकरण में लापरवाही होना और जांच का दायरा बढ़ाना माना जा रहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में अब तक खसरे के कुल 209 मरीज मिले हैं। इसमें जनवरी से 30 नवंबर तक यह संख्या 109 थी। दिसंबर माह में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। स्थिति यह है कि 16 दिसंबर तक यह संख्या बढ़कर 209 हो गई है। यानी 15 दिन में करीब सौ मरीजों की बढ़ोतरी हो गई।
विज्ञापन


हालांकि अच्छी बात यह है कि अभी तक सिर्फ एक मरीज की खसरे से मौत हुई है। अन्य मरीज कुछ दिन बाद ठीक हो गए। विभागीय सूत्रों के मुताबिक उन्नाव, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, मुरादाबाद सहित कई जिलों में इसके मरीज ज्यादा मिल रहे हैं। इन जिलोंं में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। अचानक खसरे के मरीजों की संख्या बढ़ने की मूल वजह कोविड काल के दौरान टीकाकरण में हुई चूक भी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एनएचएम के टीकाकरण महाप्रबंधक डॉ. मनोज शुक्ला का कहना है कि पहले बुखार, दाने निकलने, खांसी और आंखों मेंं लालिमा होने पर खसरे की जांच कराई जाती थी, लेकिन अब बुखार आने और दाने निकलने पर ही जांच कराई जा रही है। टीकाकरण की भरपाई के लिए नए सिरे से सर्वे हो रहा है। जनवरी से विशेष अभियान चलाकर बचे हुए बच्चों का टीकाकरण कराया जाएगा।


दिसंबर और मार्च-अप्रैल में खसरे के मरीज बढ़ते हैं। जिस भी मरीज को बुखार के साथ दाने निकले, तत्काल चिकित्सक को दिखाना चाहिए। किसी भी तरह की भ्रांति मेंं पड़े रहने के बजाय डॉक्टर की सलाह पर दवा देनी चाहिए। एक बच्चे को समस्या हो तो दूसरे बच्चों को उससे अलग रखना चाहिए। जिन बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ है, उन्हें अनिवार्य रूप से टीका लगवाएं। तभी प्रदेश को खसरामुक्त बनाने का अभियान पूरा होगा।
-डॉ. केके यादव, एसोसिएट प्रोफेसर, बाल रोग विभाग, लोहिया संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed