फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 10 suspended at Ayodhya jail, including the jailer and deputy jailer; action recommended against the jail

UP: अयोध्या जेल के जेलर-डिप्टी जेलर समेत 10 निलंबित, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई की संतुति; जानें मामला

Thu, 29 Jan 2026 06:18 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 29 Jan 2026 06:18 PM IST
सार

अयोध्या जेल से दो बंदियों के फरार होने के मामले में जेलर, डिप्टी जेलर समेत 10 कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में गंभीर लापरवाही सामने आई है। 

विज्ञापन
UP: 10 suspended at Ayodhya jail, including the jailer and deputy jailer; action recommended against the jail
पुलिसकर्मी निलंबित। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

अयोध्या जेल से दो बंदियों के फरार होने के मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक जेलर, डिप्टी जेलर समेत दस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अयोध्या रेंज के डीआईजी की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर इन सभी पर कार्रवाई की गई।अमेठी के मुसाफिरखाना निवासी गोलू अग्रहरि उर्फ सूरज पर दुष्कर्म के केस में 14 सितंबर 2025 से जेल में बंद था।

वहीं सुल्तानपुर के रौदी निवासी शेर अली डकैती के केस में 28 नवंबर 2024 से जेल में था। दोनों पर हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी व छेड़खानी के भी मामले दर्ज हैं। बुधवार रात बैरक की दीवार को तोड़कर दोनों भाग निकले। डीजी जेल पीसी मीणा ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच अयोध्या रेंज के डीआईजी शैलेंद्र कुमार मैत्रेय को सौंपी गई थी।

विज्ञापन

 

प्रारंभिक जांच में जेल के वरिष्ठ अधीक्षक तीन अफसर समेत दस कर्मी दोषी पाए गए। उसी जेल के वरिष्ठ अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र, जेलर जितेंद्र कुमार यादव, डिप्टी जेलर मयंक त्रिपाठी, हेड जेल वार्डर हरिहर प्रसाद व त्रिपुरारी मिश्र और जेल वार्डर सुरेश कुमार दुबे, जयप्रकाश यादव, सुनील कुमार, रमेश सहानी, रवि यादव व मनोज को निलंबित कर दिया गया है। सभी के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। विस्तृत विभागीय जांच पूरी होने के बाद इन सभी पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed