फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 10 people lost their lives due to rain and disasters, CM Yogi gave instructions for immediate compensatio

यूपी: बारिश और आपदाओं में गई 10 लोगों की जान, सीएम योगी ने दिया तत्काल मुआवजे का निर्देश; रविवार के लिए अलर्ट

Sat, 19 Jul 2025 10:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 19 Jul 2025 10:20 PM IST
सार

Monsoon IN UP: यूपी में 18 और 19 जुलाई के बीच बारिश और आपदाओं में 10 लोगों की जान चली गई। यूपी के कई जिलों में रविवार के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
UP: 10 people lost their lives due to rain and disasters, CM Yogi gave instructions for immediate compensatio
सीएम ने दिए मुआवजा जारी करने के निर्देश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 प्रदेश में 18 जुलाई की शाम 8 बजे से 19 जुलाई की सुबह 8 बजे के बीच विभिन्न आपदा में 10 लोगों की जान चली गई। इनमें डूबने से महोबा में 1, चित्रकूट में 5 व बिजनौर में 3 मौतें हुईं। सांप के काटने से प्रयागराज में एक व्यक्ति की मौत हुई।

विज्ञापन


आपदा में नुकसान पर तत्काल दें मुआवजा : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के मद्देनजर अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें और राहत कार्य पर नजर रखें। आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावित लोगों को राहत राशि का वितरण करें। घायलों का समुचित इलाज कराया जाए। जल जमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराएं। 

विज्ञापन

रविवार को भारी बारिश के आसार 

आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरी-पश्चिमी इलाकों और उत्तराखंड से सटे जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। अन्य जगहों पर शनिवार की तरह ही मौसम रहेगा। तेज धूप खिलेगी और गर्मी थोड़ी परेशानी बढ़ाएगी। ज्यादातर जगहों पर बारिश की संभावना कम है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। शनिवार को बस्ती में सबसे अधिक 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और कानपुर, वाराणसी, बलिया, बहराइच व गाजीपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन

राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात

राजस्थान के कई जिलों में बीते 24 घंटों में हुई भारी बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। बारिश के कारण अजमेर, पुष्कर, बूंदी, सवाई माधोपुर और पाली जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। टोंक जिले के गोलरा गांव में 17 लोग बानस नदी में फंस गए थे, जिन्हें एसडीआरएफ ने सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं अजमेर की अना सागर झील ओवरफ्लो हो गई है, लोग रेत से भरे बोरे रखकर पानी को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। सबसे ज्यादा बारिश बूंदी जिले के नैनवा में 234 मिमी, नागौर के मेड़ता शहर में 230 मिमी, और अजमेर के मंगल्या वास में 190 मिमी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, जोधपुर डिवीजन में आज भी भारी बारिश की संभावना है, जबकि जयपुर, कोटा और बीकानेर में बारिश की तीव्रता में कमी आएगी। 27-28 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में फिर से भारी बारिश लौट सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed