फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 1.25 lakh posts of teachers are vacant in primary school

यूपी: प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के सवा लाख पद रिक्त, जानिए फिर क्यों नहीं हो रहीं नियुक्तियां

Tue, 08 Aug 2023 07:53 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 08 Aug 2023 07:53 PM IST
सार

प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 3,32,734 शिक्षकों और 1,47,766 शिक्षा मित्रों की संख्या को शामिल करते हुए छात्र-शिक्षक अनुपात पूर्ण हैं। 

विज्ञापन
UP: 1.25 lakh posts of teachers are vacant in primary school
पहले बेसिक स्कूलों में शनिवार की छुट्टी घोषित की गई थी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शिक्षकों के कुल 1,26,490 पद रिक्त हैं। सरकार का दावा है कि प्राथमिक विद्यालयों में 30 बच्चों पर एक शिक्षक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 35 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक का अनुपात के अनुसार छात्र-शिक्षक अनुपात पूर्ण हैं। अनुपात पूर्ण होने की वजह से किसी नई नियुक्ति करने की जरूरत नहीं है। छात्रों की संख्या बढ़ने पर इन पदों के सापेक्ष नियुक्तियां होंगी। 

विज्ञापन


सपा विधायक अनिल प्रधान, अभय सिंह और गुलाम मोहम्मद के तारांकित प्रश्न के जवाब में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश में परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और अध्यापकों के कुल 4,17,886 पदों के सापेक्ष 85,152 पद रिक्त हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 1,62,198 स्वीकृत पदों के सापेक्ष 41,338 पद रिक्त हैं
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 3,32,734 शिक्षकों और 1,47,766 शिक्षा मित्रों की संख्या को शामिल करते हुए छात्र-शिक्षक अनुपात पूर्ण हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 1,20,860 शिक्षकों और 18,555 अनुदेशकों की संख्या को शामिल करते हुए छात्र शिक्षक अनुपात पूर्ण हैं। सपा विधायकों ने शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने की मांग भी उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed