{"_id":"6b09f045bf32c83f84019b02","slug":"unnati-tanvi-gayatri-trisha-and-satvik-reshika-in-the-semi-finals-lucknow-news-c-13-1-lko1128-2028140-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: उन्नति, तन्वी, गायत्री-त्रिशा और सात्विक-रेशिका सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: उन्नति, तन्वी, गायत्री-त्रिशा और सात्विक-रेशिका सेमीफाइनल में
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान एक्शन में उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा।
लखनऊ। सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल शुक्रवार को खेले गए। यूपी बैडमिंटन अकादमी में खेली जा रही प्रतियोगिता में भारतीय शटलरों का दमदार प्रदर्शन जारी रहा। महिला एकल में तीसरी वरीय उन्नति हुड्डा ने हमवतन अनमोल खरब को एक घंटे 17 मिनट चले कड़े संघर्ष में 21-19, 15-21, 21-18 से हराया।
दूसरी वरीय तन्वी शर्मा ने इंडोनेशिया की एनकेडीए प्रतिवी को एक घंटे तीन मिनट के संघर्ष में 21-19, 18-21, 21-14 से मात दी। अब सेमीफाइनल में उन्नति का मुकाबला तन्वी शर्मा से होगा। महिला युगल में गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली को वॉकओवर मिला क्योंकि उनकी फ्रांसीसी प्रतिद्वंद्वी मार्गोट लैम्बर्ट व केमिली पोगनैंट बीमारी के कारण हट गईं।
मिश्रित युगल में सात्विक रेड्डी कन्नपुरम व रेशिका ने हमवतन विराज कुवले व रुतुपर्णा पांडा को सीधे गेम में 21-8, 21-14 से शिकस्त दी। पुरुष युगल में थाईलैंड के पीराचाई व पक्कापोन को वॉकओवर मिला, क्योंकि चीनी ताइपे के चेन चेंगव लियू कुआंग चोट के कारण नहीं खेले। इंडोनेशिया के रेमंड इंद्र व निकोलौस जोकिन ने भारत के साई प्रतीक के व रूबन कुमार को 20-22, 21-13, 21-9 से हराया। इंडोनेशिया के चालोएमपोन व वोरापोल ने भारत के हरिहरन व एमआर अर्जुन को 10-21, 21-12, 21-13 से हराकर उलटफेर किया। पुरुष एकल में इंडोनेशिया के प्रदिस्का बागास ने भारत के तुषार सुवीर को तीन सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में 19-21, 21-19, 21-9 से पराजित किया।
विज्ञापन
फ्रांस के अर्नौड मर्केल ने मलयेशिया के ली ज़ी जिया के चोट के कारण मैच छोड़ने पर जीत दर्ज की। प्रतियाेगिता के मिश्रित युगल में इंडोनेशिया के जफर हिदायतुल्लाह व रिजिंनी के नेस्टिन ने इंग्लैंड के कैलम हेमिंग व एस्टेल वैन लीवन को 21-8, 21-14 से हराकर उलटफेर किया। मलयेशिया के वी यी हर्न और वैनी गोबी ने इंडोनेशिया के एम नवफ के व इंदाह सी सारी जामिल को 21-15, 21-14 से मात दी। इंडोनेशिया के रेहान नौफल व मेलाती देवा ने स्कॉटलैंड के अलेक्जेंडर व जूली को हराया।
महिला एकल में जापान की रिको गुंजी ने भारत की तस्नीम मीर को 21-11, 21-11 से हराया। थाईलैंड की सुपानिदा कटेथोंग ने मलयेशिया की वांग लिंग चिंग को 21-13, 21-13 से मात दी। महिला युगल में यूक्रेन की पोलिना बुह्रोवा व येव्हेनिया कांतमिर ने भारत की अश्विनी भट्ट के. व शिखा गौतम को 45 मिनट चले मैच में 13-21, 21-12, 22-20 से पराजित किया।