फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   unnao case : narco test of kuldeep singh sengar may be done

उन्नाव कांड : आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर का आज हो सकता है नार्को टेस्ट, पीड़िता को लखनऊ लेकर आई CBI

Mon, 16 Apr 2018 12:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 16 Apr 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
unnao case : narco test of kuldeep singh sengar may be done
दुष्कर्म के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर। - फोटो : amar ujala
उन्नाव गैंगरेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का सीबीआई देर शाम नार्को टेस्ट करा सकती है। इस बात की पुष्टि अफसरों ने नहीं की है। 
विज्ञापन


वहीं, सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस पहुंची, यहां पीड़ित परिवार को ठहराया गया है। यहां से पीड़िता और उसकी मां को साथ लेकर टीम लखनऊ रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि सीबीआई दफ्तर में उनका आमना-सामना कुलदीप सिंह सेंगर से कराया जाएगा।

पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि सीबीआई कुलदीप सिंह सेंगर व सह आरोपी शशि सिंह को उन्नाव के माखी में क्राइम सीन पर भी ले जा सकती है। वहां दोनों का पीड़िता से आमना-सामना कराया जाएगा। लेकिन, अब लखनऊ में ही ये कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि उन्नाव प्रकरण में दर्ज तीनों केसों पर एक साथ जांच शुरू की गई थी लेकिन प्राथमिकता के आधार पर गैंगरेप मामले की जांच पहले की जा रही है।
विज्ञापन


यही कारण है कि शुक्रवार को विधायक कुलदीप सिंह को पहले हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, फिर रात में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि गैंगरेप मामले में सह आरोपी शशि सिंह को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों का आमना-सामना कराने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके हिसाब से नार्को टेस्ट कराया जाएगा।

उधर, पीड़िता के पिता की हत्या के आरोप में उन्नाव जेल में बंद विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सेंगर को भी सीबीआई रिमांड पर लेगी। फिर उन्नाव जेल जाकर जांच करेगी। आरोप यह भी लग रहे हैं कि पीड़िता के पिता की जेल के अंदर भी पिटाई की गई थी। सीबीआई जेल कर्मियों की भूमिका की भी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed