फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Unnao and kaushambi top the list of ease of doing business.

'ईज आफ डूइंग बिजनेस' से जुड़े काम में उन्नाव व कौशांबी फिर अव्वल, नई रैंकिंग जारी

Sat, 31 Oct 2020 02:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 31 Oct 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
Unnao and kaushambi top the list of ease of doing business.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश सरकार ने कारोबारी सहूलियतों (ईज आफ डूइंग बिजनेस) संबंधी कार्यवाही के मद्देनजर सितंबर की रैंकिंग जारी कर दी है। अगस्त की तरह सितंबर में भी श्रेणी 'ए' में उन्नाव और श्रेणी 'बी' में कौशांबी पहले स्थान पर बने हुए हैं।

विज्ञापन


औद्योगिक विकास विभाग उद्यमियों के आवेदनों का 15 दिनों में ऑनलाइन निस्तारण, शिकायतों का समय से निराकरण तथा निवेश मित्र पोर्टल पर उपयोगकर्ताओं की संतुष्टि के आधार पर जिलों का मूल्यांकन कर रैंकिंग जारी करता है।
विज्ञापन


यह रैंकिंग 2000 से अधिक आवेदन वाले जिलों को श्रेणी 'ए' में तथा 2000 से कम आवेदन वाले जिलों को श्रेणी 'बी' में रखकर अलग-अलग जारी की जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक, टॉप-10 में अवध के अयोध्या व श्रावस्ती जिला भी शामिल हैं। सितंबर में कई जिलों ने अपनी रैंक में अच्छा सुधार किया है तो कई अपनी पोजिशन गंवा बैठे हैं। श्रेणी ए में 35 व श्रेणी बी में 40 जिले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार ने 20 जिलों के डीएम को पत्र लिखा है। इनमें सर्वाधिक अच्छा और खराब प्रदर्शन करने वाले जिले शामिल हैं। उन्होंने जिलाधिकारियों को निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त उद्यमियों के आवेदन व शिकायतों का समय से निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

टॉप-10 रैंक वाले जिले

सितंबर रैंक-- श्रेणी ए जिला-- श्रेणी बी जिला
1-- उन्नाव-- कौशांबी
2-- अयोध्या-- श्रावस्ती
3-- बुलंदशहर-- देवरिया
4-- सहारनपुर-- कुशीनगर
5-- प्रयागराज-- फर्रुखाबाद
6-- गाजियाबाद-- बस्ती
7-- फतेहपुर-- सिद्धार्थनगर
8-- वाराणसी-- महराजगंज
9-- बागपत-- प्रतापगढ़
10-- सहारपुर-- संभल

श्रेणी 'ए' के पांच प्रमुख जिले जिनकी रैंक में सुधार हुआ
जिला-- अगस्त रैंक-- सितंबर रैंक
गौतम बुद्ध नगर-- 24-- 16
आगरा -- 16 -- 12
फतेहपुर -- 10-- 07
मथुरा -- 22 -- 19
अयोध्या -- 04 -- 02

ये पांच जिले फिसले
हापुड़ -- 25 -- 34
कानपुर नगर -- 21 -- 28
अलीगढ़ -- 11 -- 17
वाराणसी -- 06 -- 08
बागपत --  07 -- 09

श्रेणी 'बी' के पांच प्रमुख जिले जिनकी रैंक में सुधार

मैनपुरी  -- 29  -- 18
रामपुर  -- 30  -- 19
महराजगंज -- 18 -- 08
संभल  -- 20  -- 10
बलरामपुर  -- 26 -- 16

ये पांच जिले फिसले
ललितपुर  -- 12  -- 29
शामली  -- 09   -- 22
पीलीभीत   -- 07   -- 12
औरैया  -- 14  -- 21
बदायूं  -- 25  -- 31
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed