फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   University will research on cancer treatment

Lucknow News: कैंसर के इलाज, प्रवासी पक्षियों के व्यवहार का अध्ययन करेगा लविवि

Wed, 10 May 2023 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
University will research on cancer treatment
सात शिक्षकों को मिला दो करोड़ दस लाख का अनुदान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। लविवि आने वाले समय में कैंसर के इलाज के साथ प्रवासी पक्षियों के व्यवहार का अध्ययन करेगा। इसके लिए सात शिक्षकों को को 30-30 लाख के सात प्रोजेक्ट मिले हैं।
कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के अनुसार नई शिक्षा नीति उच्च शिक्षा में अनुसंधान, नवाचार पर जोर देती है। विवि और शिक्षकों के साथ पीएचडी और परास्नातक के विद्यार्थियों को इस प्रोजेक्ट से सीखने के अधिक अवसर मिलेंगे। बताया कि यह अनुदान मेडिसिन एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सामाजिक लाभ के अन्य क्षेत्रों में शोधों के लिए स्टेट यूनिवर्सिटी रिसर्च एक्सीलेंस योजना के तहत साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड, विज्ञान तथा तकनीकी मंत्रालय से मिला है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा चार प्रोजेक्ट रसायन विज्ञान विभाग को, दो जूलॉजी को और एक प्रोजेक्ट सांख्यिकी विभाग को दिया गया है। डॉ. नीरज कुमार मिश्रा ड्रग कैंडिडेट्स के लेट-स्टेज सी-एच फंक्शनलाइजेशन पर काम करेंगे। डॉ. सुनील कुमार राय को कैंसर की दवाओं के संयोजन के लिए अनुदान मिला है। डॉ. प्रतिभा बंसल और डॉ. सीमा मिश्रा को अधिक क्षमता वाली विद्युत रासायनिक ऊर्जा भंडारण उपकरणों के निर्माण पर काम करना है। जूलॉजी विभाग में डॉ. आशुतोष रंजन और डॉ. आकांक्षा शर्मा को प्रवासी पक्षियों के व्यवहार पर काम करने के लिए अनुदान मिला है। सांख्यिकी विभाग के प्रो. शशि भूषण को रैंक्ड सेट सैंपलिंग प्रोटोकॉल के तहत मजबूत अनुमान प्रक्रियाओं पर काम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed