फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajnath singh event

बुजुर्गों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य: राजनाथ सिंह

Sat, 29 Aug 2026 03:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh event

विज्ञापन
श्रीराम सीनियर सिटीजन होम के उद्घाटन पर बोले रक्षामंत्री
गोमतीनगर में बुजुर्गों के लिए बनाया गया होम
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता केवल मंदिर या मस्जिद में पूजा तक सीमित नहीं है। असल में आध्यात्मिक वही है, जिसका मन बड़ा हो तथा जो जो दूसरों के लिए नि:स्वार्थ भाव से काम करे।
रक्षामंत्री शनिवार को गोमतीनगर के विशालखंड स्थित श्रीराम सीनियर सिटीजन होम के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने सीनियर सिटीजन होम का उद्घाटन कर उसे विजिट भी किया। कमरे, जिम, एंटरटेनमेंट रूम आदि देखे। संचालक एससी शुक्ल व उनकी पत्नी उमा शुक्ल के प्रयासों की सराहना की। कहाकि नि:वार्थ भाव से किए गए कार्यों को सराहा। कहाकि जिस काम में कोई मुनाफा नहीं है, उसमें पत्नी उमा शुक्ला का पति को रोकने के बजाय सहयोग करना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि शुक्ला दंपति ने बुजुर्गों की सेवा के लिए जो कार्य किया, उससे वह भावविभोर हैं। रक्षामंत्री ने सुझाव दिया कि यदि वृद्ध पति-पत्नी सीनियर सिटीजन होम में साथ रहना चाहें तो आश्रम में उनके लिए अलग कमरे की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने आश्रम की व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की और कहा कि यहां की सुविधाएं बहुत अच्छी हैं। वहीं संचालक एससी ने कहाकि भारत में ‘पितृ देवो भव’ और ‘मातृ देवो भव’ की परंपरा रही है। इसके बावजूद बुजुर्ग माता-पिता को घर से निकालने की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। जोकि चिंतनीय है। नई पीढ़ी को वेद, गीता व रामायण की शिक्षाओं से जोड़ने की आवश्यकता है। भगवान राम का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने पिता के वचन के लिए राजपाट तक छोड़ दिया था। हमारी बुनियाद और संस्कार मजबूत होंगे तो समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान भी  बढ़ेगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी शुक्ला दंपत्ति के प्रयासों को सराहा। महापाैर सुषमा खर्कवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पश्चिम एशिया के संकट से प्रभावित नहीं हुई अर्थव्यवस्था
राजनाथ सिंह ने संस्था की 44 वर्षों की सेवा को सराहते हुए कहा कि निस्वार्थ भाव से वृद्धों की सेवा करना ईश्वरीय कार्य है। उन्होंने कहा कि सांसद निधि से भी इस पुण्य कार्य के लिए सहयोग दिया जाएगा। पश्चिम एशिया के संकट का जिक्र करते हुए कहा कि वैश्विक संकट के बाद भी भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया। भारतीय अर्थव्यवस्था ने जिस मजबूती का प्रदर्शन किया है, वह बड़ी उपलब्धि है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed