{"_id":"5bf66a76bdec2242912062a6","slug":"unemployeds-will-get-bike-taxi-permit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, आरटीओ लेकर आ रहा है नौकरी के अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, आरटीओ लेकर आ रहा है नौकरी के अवसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 22 Nov 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
आप बेरोजगार हैं तो संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) आपको कमाने रोजी-रोटी के अवसर लेकर आ रहा है। आप आरटीओ से बाइक टैक्सी का परमिट लेकर खूब सवारियां ढोकर कमाई कर सकेंगे। यह अलग बात कि शुरुआत में 100 परमिट ही जारी किए जाएंगे।
इन परमिट को लेकर कोई भी ओला उबर की तर्ज पर बाइक टैक्सी का संचालन कर सकेगा। आरटीओ की क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक मेें 100 बाइक टैक्सी एवं 300 प्राइवेट बस का परमिट जारी करने की सहमति बनी है। हफ्ते भर में आदेश भी जारी हो जाएंगे।
इसके बाद कोई भी बाइक टैक्सी एवं प्राइवेट बस का संचालन करने के लिए आरटीओ में परमिट के लिए आवेदन कर सकता है। बाइक टैक्सी की परमिट सीमित होने के कारण जो पहले आवेदन के लिए आएगा वहीं पाएगा

Trending Videos
परमिट का ट्रांसफर नहीं
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक टैक्सी परमिट की खासियत यह होगी कि इसे दूसरे को ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। सिर्फ पिता ही इस परमिट को अपने बेटे को हस्तांतरित कर पाएगा।
रोजगार का दे रहे अवसर
परिवहन विभाग ने बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मुहैया कराने के उद्देश्य से उनके लिए बाइक टैक्सी सेवा का शुभारंभ करने जा रहा है। पहले चरण में बाइक टैक्सी के 100 परमिट जारी होंगे, जिनको कोई भी ले सकता। - अशोक कुमार सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) लखनऊ क्षेत्र