फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uncontrolled bike rider entered under the truck, one died

Lucknow News: अनियंत्रित बाइक सवार ट्रक के नीचे घुसे, एक की मौत

Sat, 20 Jan 2024 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 20 Jan 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike rider entered under the truck, one died
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे पर बाइक सवार दो लोग ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों गोकना गंगा घाट पर गांव के एक ग्रामीण के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पूरे भुसई मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी छेदीलाल (55) पेशे से मनरेगा मजदूर थे। गांव में एक ग्रामीण का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए छेदीलाल शुक्रवार की दोपहर मतरमपुर गांव निवासी राकेश कुमार (45) के साथ बाइक से गोकना गंगा घाट जा रहे थे। बाइक राकेश चला रहा था। जमुनापुर चौराहे पर बाइक अनियंत्रित होकर उन्नाव की ओर से आ रहे ट्रक के नीचे घुस गई। छेदीलाल पहिए के नीचे आ गए। कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदशिर्यों का कहना है कि बाइक सवार ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे, तभी वे चपेट में आ गए।
विज्ञापन

राकेश को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, घटना के बाद ट्रक चालक वाहन खड़ा कर एक दुकान में छिप गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed