फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uncle conspired nephew's kidnapping

सगे चाचा ने किया किडनैप, मांगी दस लाख फिरौती

Tue, 19 Jan 2016 01:09 PM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 01:09 PM IST
विज्ञापन
uncle conspired nephew's kidnapping

बाराबंकी के हैदरगढ़ कस्बे के एक व्यापारी के सगे भाई ने ही सोमवार को भतीजे का अपहरण करवाकर दस लाख रुपये की फिरौती मांगी। इसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने वारदात के चंद घंटों बाद ही बच्चे को सकुशल मुक्त कराते हुए चाचा समेत पांच आरोपियों को सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस चाचा को छोड़ अभी अन्य किसी आरोपी के नाम का खुलासा नहीं कर रही है। आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


हैदरगढ़ कस्बे के रहने वाले देवेंद्र प्रताप सिंह का घर बाराबंकी मार्ग पर लिल्हौरा वार्ड में है। देवेंद्र प्रताप सिंह की कस्बे में ही एक दुकान है जिसमें वह कई तरह का व्यापार करते हैं। सोमवार की सुबह करीब 9 बजे इनका 6 वर्षीय पुत्र सचिन प्रताप सिंह घर के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी कुछ बदमाश उसका अपहरण कर ले गए। बच्चे के लापता होने का पता लगने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बच्चे का पता न लगने पर परिवारीजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

अगर बेटे की सलामती चाहते हो तो दस लाख फिरौती दो

uncle conspired nephew's kidnapping

इसी बीच अपहरण किए गए बच्चे के चाचा जेपी सिंह के मोबाइल नंबर पर एक अनजान नंबर का मैसेज आया जिसमें लिखा था कि आपका बेटा हमारे पास है और अगर उसकी सलामती चाहते हो तो दस लाख रुपये की फिरौती दो।

इस बारे में पता लगते ही सक्रिय हुई पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी और मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए शाम को बच्चे को मुक्त करा लिया।

अपहरण कराने वाला उसका सगा चाचा दिवाकर सिंह ही मुख्य साजिशकर्ता निकला। पुलिस ने आरोपी चाचा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि अभी अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस की माने तो इस पूरी साजिश में सात से भी अधिक लोग शामिल थे जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है।

पुलिस द्वारा सिर्फ आरोपी चाचा दिवाकर सिंह का नाम बताया जा रहा है अन्य किसी आरोपी का नाम पुलिस अभी बताने से इंकार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed