फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Unclaimed patient dragged himself along the floor at the civil hospital.

Lucknow News: सिविल अस्पताल में फर्श पर घिसटता रहा लावारिस मरीज

Sun, 19 Jul 2026 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Unclaimed patient dragged himself along the floor at the civil hospital.
जमीन पर पड़ा मरीज।
लखनऊ। सिविल अस्पताल के लावारिस वार्ड में मरीजों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शनिवार को इस वार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें एक बुजुर्ग मरीज फर्श पर घिसटता दिखा। मरीज के पास फर्श पर कीड़े रेंग रहे थे। वार्ड में इतनी बदबू थी कि वहां सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में लावारिस मरीजों के इलाज के लिए पद्मश्री डॉ. एससी राय वार्ड बना है। यहां चार बेड हैं। शनिवार को एक बुजुर्ग लावारिस मरीज को यहां भर्ती किया गया। स्टाफ मरीज को बेड पर लिटाकर गया था। चलने-फिरने में असमर्थ मरीज फर्श पर घिसट-घिसट कर बाथरूम की तरफ जा रहा था। वार्ड में भर्ती दो अन्य लावारिस मरीजों ने बताया कि यहां रोजाना डॉक्टर नहीं आते। ऐसे में मरीजों का इलाज भगवान भरोसे है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो से उठे सवाल
इस वायरल वीडियो ने कई सवाल खड़े किए हैं। लोग अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। लावारिस मरीजों के प्रति संवेदनशीलता की कमी साफ दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य मरीज व लावारिस के लिए एक बाथरूम
लावारिस व सामान्य मरीजों के लिए एक ही बाथरूम है। लावारिस वार्ड के बाथरूम में गंदगी होने से सामान्य मरीजों को दिक्कत आ रही है। तीमारदार आशा ने बताया कि लावारिस वार्ड से होकर बाथरूम में जाना पड़ता है। जहां बदबू से सांस लेना भी दूभर है।
Iइस मसले में मुझे जानकारी नहीं है। लावारिस वार्ड में डॉक्टर राउंड पर जाते हैं। मामले की जांच कराई जाएगी।I
I- डॉ. एसआर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, सिविल अस्पतालI

जमीन पर पड़ा मरीज।

जमीन पर पड़ा मरीज।

जमीन पर पड़ा मरीज।

जमीन पर पड़ा मरीज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article