फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uma bharti visits ayodhya and speaks on ram temple.

धैर्य रखना मेरे बस की बात नहीं, जल्द हो अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण: उमा भारती

Tue, 26 Jun 2018 07:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Jun 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
uma bharti visits ayodhya and speaks on ram temple.
केंद्रीय मंत्री उमा भारती

श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव समारोह में अयोध्या पहुंची केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि हम जल्द से जल्द राममंदिर निर्माण चाहते हैं। राममंदिर निर्माण के लिए मोदी और योगी कोई साहसिक कदम उठाएं। राममंदिर निर्माण में मेरी जो भूमिका होगी उसे निभाऊंगी। राममंदिर मामले को 2019 के चुनाव से जोड़कर न देखा जाए। हम कभी सत्ता के लालच व दबाव में नहीं आए।

विज्ञापन


चुनाव हारने-जीतने की गणित को रामभक्ति से नहीं जोड़ें। रामभक्ति राष्ट्रभक्ति से जुड़ी हुई है। रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो गया तो, राष्ट्रीय गौरव की बात होगी और आने वाली पीड़ियों के लिए अमूल्य धरोहर होगी। सत्ता आनी-जानी माया होती है।
विज्ञापन


वे मंगलवार को कनक भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। केंद्रीय मंत्री व मंदिर आंदोलन की फायरब्रांड संत रहीं उमा भारती ने यहां सोमवार को आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा धैर्य रखने की सलाह पर कहा कि धैर्य रखना तो योगियों के बस की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि केंद्र और प्रदेश में हमारी सरकार है, सबकी अपेक्षा है रामंदिर निर्माण की बाधाएं दूर हो। राममंदिर निर्माण के तीन रास्ते हैं। पहला सुप्रीम कोर्ट का फैसला, दूसरा आपसी बातचीत और तीसरा संविधान में संशोधन। संविधान में संशोधन के लिए राष्ट्रीय संकल्प लेना होगा। इसमें सभी दलों की सहमति आवश्यक होगी।

'साजिश के तहत मुझे फंसाया गया, जो निर्णय आएगा उसे स्वीकार करूंगी'

uma bharti visits ayodhya and speaks on ram temple.

उमा भारती ने कहा कि राममंदिर आंदोलन में वासुदेव गुप्ता, शरद कोठारी जैसे लाखों ज्ञात-अज्ञात लोगों के बलिदान, अशोक सिंहल जैसे लोगों की तपस्या अब राममंदिर की प्रतीक्षा कर रही है। मोदी और योगी को अब कोई साहसिक निर्णय लेना चाहिए। यह रामजन्मभूमि है, जो प्रमाणित हो चुका है। साजिश को लेकर केस चल रहा है, उसमें मुझे भी अपराधी माना गया है जो भी निर्णय आएगा, उसे मैं स्वीकार करूंगी।

एक सवाल के जवाब में ओवैशी को निशाने पर लेते हुए कहा कि मुस्लिम भारत में सर माथे पर बैठाए गए हैं। सम्मान व अधिकार दिए हैं। बराबरी से भी ज्यादा हक देते हैं। जो भारत में उनके असुरक्षित होने की बात करते हैं वे सच्चाई की अनदेखी कर रहे हैं।

सरयू में किया दीपदान, मंदिरों में दर्शन-पूजन
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने मंगलवार सुबह सरयू स्नान कर 81 दीपक का दीपदान किया। उन्होंने कहा कि महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज 80 वर्ष के हो गए हैं। इसलिए 80 दीपक जलाए, 81 वां दीपक जलाकर सरयू में छोड़ आई ताकि उनका जीवन प्रकाश से भरपूर रहे, वह दीर्घायु हों। उन्होंने रामलला, कनकभवन, नागेश्वरनाथ व हनुमानगढ़ी के दरबार में भी माथा टेककर दर्शन-पूजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed