फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uma Bharti to join Run for Unity.

'रन फॉर यूनिटी' में हिस्सा लेंगी उमा भारती

Fri, 31 Oct 2014 03:03 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 31 Oct 2014 03:03 AM IST
विज्ञापन
Uma Bharti to join Run for Unity.

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर शुक्रवार को भाजपा की ओर से आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ एकता के लिए दौड़ में यहां आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन


दौड़ सुबह 7 बजे से 9 बजे तक चलेगी। दौड़ शहीद स्मारक से शुरू होकर सरदार पटेल की हजरतगंज स्थित प्रतिमा तक जाएगी।

केन्द्रीय जल संसाधन एवं नदी विकास मंत्री सुश्री भारती के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, विधायक आशुतोष टंडन, प्रदेश मंत्री डॉ. समीर सिंह, वीरेन्द्र तिवारी, अनूप गुप्ता एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन, क्षेत्रीय मंत्री राजीव मिश्र भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा गाजीपुर में, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर में व सांसद महंत योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में दौड़ की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के क्षेत्र में ये करेंगे नेतृत्व

Uma Bharti to join Run for Unity.

प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल योगी के साथ रहेंगे। हरद्वार दुबे आगरा में, अशोक कटारिया सहारनपुर में, सरिता भदौरिया इटावा में,  प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह हरदोई में, क्षेत्रीय अध्यक्ष बाबूराम निषाद बांदा में, मुकट बिहारी वर्मा बहराइच में,  बालचन्द्र मिश्र कानपुर में, लक्ष्मण आचार्य चंदौली में, उपेन्द्र शुक्ला कुशीनगर में,  किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल तोमर अमरोहा में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह दौड़ का नेतृत्व करेंगे।

वाराणसी में ही विधानसभा की दक्षिण सीट से विधायक श्यामदेव राय चौधरी, उत्तरी से विधायक रवीन्द्र जायसवाल, रोहनिया से जिलाध्यक्ष डॉ. आजाद सिंह गौतम और पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह सेवापुरी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed