{"_id":"67452eeba8b472c14d0c2694","slug":"ultrasound-started-in-gudamba-nagaram-and-behta-chc-lucknow-news-c-13-1-lko1029-967901-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गुडंबा, नगराम व बेहटा सीएचसी में अल्ट्रासाउंड शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गुडंबा, नगराम व बेहटा सीएचसी में अल्ट्रासाउंड शुरू
विज्ञापन
लखनऊ। शहर की तीन सीएचसी गुडंबा, नगराम व बेहटा में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इनमें सोनोलॉजिस्ट की तैनाती कर दी है।
शहर में 19 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन हो रहा है। इनमें से गुडंबा, नगराम व बेहटा सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से जांच के लिए निजी केंद्र जाना पड़ता था। उधर, चिनहट, अलीगंज व हजरतगंज के एनके रोड सीएचसी की अल्ट्रासाउंड मशीन काफी पुरानी हो चुकी है। चिनहट व अलीगंज में जनप्रतिनिधि ने एक-एक मशीन दान की है, जो जल्द लगाई जाएगी। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक, जिन केंद्रों की मशीन खराब है, उनके लिए नई मशीन मांगी गई है।