{"_id":"6abc813ca2e51242b9061631","slug":"uidai-s-new-initiative-token-management-system-for-aadhaar-enrollment-launched-in-lucknow-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूआईडीएआई की नई पहल : आधार बनवाने के लिए लखनऊ से शुरू टोकन मैनेजमेंट सिस्टम देश भर में लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूआईडीएआई की नई पहल : आधार बनवाने के लिए लखनऊ से शुरू टोकन मैनेजमेंट सिस्टम देश भर में लागू
Wed, 30 Sep 2026 08:55 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 30 Sep 2026 08:55 AM IST
सार
क्षेत्रीय एवं राज्य कार्यालयों में रोजाना बड़ी संख्या में नागरिक आधार संबंधी शिकायतों के समाधान एवं अन्य सेवाओं के लिए पहुंचते हैं। अधिक भीड़ वाले दिनों में कुछ लोगों को बिना समाधान लौटना पड़ता था। इस चुनौती को ध्यान में रखते हुए लखनऊ कार्यालय ने यह प्रणाली विकसित की थी।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने नागरिकों को अधिक सुगम, व्यवस्थित एवं समयबद्ध आधार सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। लखनऊ स्थित आधार कार्यालय की ओर से शुरू किए गए टोकन मैनेजमेंट सिस्टम को 17वें आधार दिवस पर कोलकाता में हुए आधार संवाद कार्यक्रम के दौरान देशभर के कार्यालयों में लागू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरभ विजय, सदस्य प्रो. मौसम, मुख्यालय के उप महानिदेशक विवेक चंद्र वर्मा और क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ के उप महानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह ने राष्ट्रव्यापी स्तर पर अपनाई जाने की पहल का शुभारंभ किया गया। बता दें, यह क्यूआर कोड आधारित ऑनलाइन अपॉइंटमेंट एवं डिजिटल टोकन प्रणाली है।
विज्ञापन
इसका उद्देश्य देश भर में स्थित यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालयों में आधार संबंधी शिकायतों एवं सेवाओं के लिए आने वाले नागरिकों को सुविधाजनक सेवा देना है। दरअसल क्षेत्रीय एवं राज्य कार्यालयों में रोजाना बड़ी संख्या में नागरिक आधार संबंधी शिकायतों के समाधान एवं अन्य सेवाओं के लिए पहुंचते हैं। अधिक भीड़ वाले दिनों में कुछ लोगों को बिना समाधान लौटना पड़ता था। इस चुनौती को ध्यान में रखते हुए लखनऊ कार्यालय ने यह प्रणाली विकसित की थी।
विज्ञापन
इस तरह लें अपॉइंटमेंट
नागरिक अपने मोबाइल फोन से क्यूआर कोड स्कैन कर या sewa.uidai.gov.in पर लॉगिन कर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर डिजिटल टोकन प्राप्त कर सकते हैं। अग्रिम अपॉइंटमेंट की सुविधा चौबीसों घंटे उपलब्ध है। यह पूरी सेवा निशुल्क है। यह खासकर दूर-दराज के जिलों से आने वाले नागरिकों, वॉक-इन उपयोगकर्ताओं तथा समयबद्ध एवं सुनिश्चित सेवा की आवश्यकता वाले लोगों के लिए उपयोगी है।
यूपी को पुरस्कार आधार संवाद के दौरान यूपी को देशभर में बच्चों के आधार में सबसे अधिक अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट करने वाले राज्य के रूप में पुरस्कृत किया गया है। पिछले 10 महीने में यूपी में 71 लाख बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट किया गया है।