{"_id":"6b089b3bc2cd2f24dc0531aa","slug":"udyog-bandhus-directives-prove-ineffective-no-joint-inspection-conducted-in-sarojininagar-lucknow-news-c-13-lko1096-2026535-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: उद्योग बंधु के निर्देश बेअसर, सरोजनीनगर में संयुक्त जांच तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: उद्योग बंधु के निर्देश बेअसर, सरोजनीनगर में संयुक्त जांच तक नहीं
विज्ञापन
उद्योग बंधु की बैठक।
लखनऊ। उद्योग बंधु की पिछली बैठक में दिए गए निर्देश के बावजूद सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी और यूपीसीडा की संयुक्त जांच अब तक नहीं हो सकी है। इसके चलते विकास कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों ने सड़क और आंतरिक नाली व्यवस्था से पहले गेट, बाउंड्रीवॉल और ट्रक ले-बाई बनाने की प्राथमिकता पर भी सवाल उठाए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी विशाख जी. ने यूपीसीडा, जल निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंताओं को तलब किया है। वहीं, अमौसी औद्योगिक क्षेत्र में ट्रेंच निर्माण के लिए 92 करोड़ रुपये की जरूरत है। इसके लिए यूपीसीडा ने प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया है।
सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के महासचिव रितेश श्रीवास्तव ने कहा कि विकास कार्यों को पूरा करने की समय-सीमा तय होनी चाहिए। यूपीसीडा की ओर से सड़कों का निर्माण जल निगम का काम पूरा होने के बाद ही शुरू किया जा सकेगा। साईं इंडस्ट्रीज के मामले में डीएम ने निर्देश दिया है कि मामला न्यायालय से संबंधित होने के कारण इसका निर्णय मुख्य अभियंता, एमवीवीएनएल करें। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल 2.0 और 3.0 पर समय-सीमा से अधिक लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। पोर्टल 2.0 के लंबित मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने या नियमानुसार पोर्टल 3.0 पर स्थानांतरित करने को कहा।
विज्ञापन
ये लोग रहे मौजूद
बैठक में आईआईए अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, उद्यमी प्रदीप सिंह, जीत सिंह, सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के महासचिव रितेश श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता, पर्यावरण विभाग से रामकरण, यूपीसीडा से रामेंद्र कुशवाहा और तौसीफ अली तथा पावर कॉर्पोरेशन से अवनीश समेत कई विभागों के अधिकारी व उद्यमी मौजूद रहे। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग अभिजीत गौतम ने किया।