{"_id":"cd872ee7fa9146911971a240c7219d1b","slug":"tyre-burst-during-the-landing-of-airplane","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमौसी में लैंडिंग के दौरान फटा विमान का टायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमौसी में लैंडिंग के दौरान फटा विमान का टायर
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 17 Aug 2013 09:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता से लखनऊ पहुंचे जेट एयर के एक विमान का पहिया रनवे पर उतरने के बाद अचानक फट गया। टायर फटते ही विमान अनियंत्रित होने लगा।
विज्ञापन
यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। पायलट ने सतर्कता बरतते हुए विमान की गति को नियंत्रित किया। इसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
विमान को किसी तरह टैक्सी-वे पर लाया गया। जहां यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। इसके बाद इंजीनियरों की टीम लगा कर क्षतिग्रस्त पहिया बदला जा सका।
इस घटना के कारण यह विमान करीब चार घंटे तक खड़ा रहा। उड़ान में देरी होने पर यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया।
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक कोलकाता से दोपहर 12:25 बजे चौधरी चरण सिह एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचने वाले जेट एयर का विमान एस 2-4061 रनवे पर उतरते समय अनियंत्रित हो गया।
विज्ञापन
उतरते समय विमान के दाहिने तरफ की ओर भीतरी हिस्से वाला एक टायर अचानक फट गया। इसके चलते विमान रनवे पर अनियत्रिंत होकर लहराने लगा।
विमान को लहराते देख उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पायलट ने बिना देर किए ही इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को नियंत्रित किया।
क्षतिग्रस्त टायर को बदलने में अधिक समय लग गया। इस कारण लखनऊ से दिल्ली उड़ान भरने वाला यह विमान 12:55 बजे की जगह 4:30 बजे रवाना हो सका।