फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two young women were exploited in Lucknow on pretext of marriage

UP News: शादी का झांसा देकर राजधानी में दो युवतियों का यौन शोषण, केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

Fri, 26 Sep 2025 07:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Sep 2025 07:41 PM IST
सार

शादी का झांसा देकर राजधानी में दो युवतियों से यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामले में गोमतीनगर विस्तार व कैसरबाग थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Two young women were exploited in Lucknow on pretext of marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार इलाके में रहने वाली युवती ने उन्नाव निवासी रजनू कुमार पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का केस दर्ज कराया है। इसके अलावा कैसरबाग इलाके में रहने वाली युवती ने फूलबाग निवासी अनस रिजवान पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी ने बताया कि पीड़िता भी मूल रूप से उन्नाव की रहने वाली है। आरोपी भी उनके ही गांव का है। कुछ दिन पहले आरोपी ने युवती को प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उनका यौन शोषण किया। कुछ दिनों के बाद युवती ने जब आरोपी से शादी करने की बात कही तो वह मुकर गया। 
विज्ञापन


युवती ने बुधवार को गोमतीनगर विस्तार थाने में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। इसके अलावा कैसरबाग निवासी युवती का आरोप है कि उनके मोहल्ले में रहने वाले अनस ने पहले उनसे दोस्ती की और फिर प्यार के जाल में फंसाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उनका यौन शोषण किया। युवती ने जब आरोपी से शादी करने की बात कही तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी मिश्र ने बताया कि जल्द पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed