फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two young person caught with fake idemtity card of sachivalay

सचिवालय में फर्जी पहचान पत्र लेकर पहुंचे युवक, दो पर मुकदमा

Tue, 02 Jul 2019 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two young person caught with fake idemtity card of sachivalay
लिपिक की नौकरी के नाम पर जालसाजी, सचिवालय में फर्जी पहचानपत्र लेकर पहुंचे दो युवक
विज्ञापन

सचिवालय में सोमवार सुबह करीब 10.45 बजे फर्जी पहचान पत्र लेकर पहुंचे फतेहपुर के सुमित सिंह व अंकित को सुरक्षाकर्मियों ने दबोच लिया।
पूछताछ में पता चला कि उनके साथ सचिवालय के ही कुछ कर्मचारियों ने लिपिक की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की है।
देर शाम हजरतगंज कोतवाली में प्रतिसार निरीक्षक ने दो अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
प्रभारी निरीक्षक राधारमण सिंह के मुताबिक, सुरक्षाकर्मियों ने दोनों युवकों से पूछताछ की तो पता चला कि पहचान पत्र सप्ताहभर पहले मिला था।
पीड़ितों के मुताबिक, उन्हें सचिवालय में लिपिक की नौकरी दिलाने के लिए शक्तिपाल और अमित शुक्ला ने संपर्क किया था। इसके बदले 5-5 लाख रुपये लिये थे।
पीड़ितों के मुताबिक, उनके अलावा कई अन्य युवकों से भी नौकरी के नाम पर रुपये वसूले गए हैं। पुलिस के मुताबिक, अमित शुक्ला सचिवालय में तैनात है।
दोनाें की तलाश की जा रही है। फिलहाल, पुलिस दोनाें युवकों से देर रात तक पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed