फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two women were sexually abused on the pretext of marriage

Lucknow News: शादी का झांसा देकर दो युवतियों से यौन शोषण

Mon, 25 Aug 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 25 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Two women were sexually abused on the pretext of marriage
लखनऊ। बाराबंकी की रहने वाली युवती ने गांव के विकास शुक्ला पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी ने विभूतिखंड स्थित होटल सारा ग्रांड में उनके साथ गलत काम किया। युवती ने शनिवार को विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया है। इसके अलावा पीजीआई थाने में युवती ने एक युवक के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील कुमार सिंह ने बताया कि युवती व आरोपी विकास एक साथ चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करते थे। वहीं से दोनों की दोस्ती हो गई। युवती का आरोप है कि विकास ने उन्हें प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी उनका यौन शोषण करने लगा। एक दिन आरोपी विकास उनको बहाने से विभूतिखंड स्थित होटल सारा ग्रांड लेकर आया और होटल के कमरे में उनके साथ गलत काम किया। कुछ समय गुजरने के बाद युवती ने जब आरोपी विकास से शादी की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा। बाद में आरोपी विकास शादी से मुकर गया और युवती को धमकाया भी। विकास की हरकतों से परेशान होकर युवती ने शनिवार को विभूतिखंड थाने में विकास के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जल्द पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा और उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा मूल रूप से रायबरेली की रहने वाली युवती आलमबाग इलाके में एक हॉस्टल में रहकर प्राइवेट नौकरी करती है। युवती के मुताबिक रायबरेली कलेक्ट्रेट में दो साल पहले उनकी मुलाकात रायबरेली के भदोखर निवासी रत्नेश सिंह से हुई थी। रत्नेश ने उनकोे प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा दिया। बीते 13 फरवरी को आरोपी युवती कोे मिलने के बहाने पीजीआई के वृंदावन कॉलोनी स्थित होटल गोल्डन स्काई ले गया और उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी शादी के नाम पर उनका शारीरिक शोषण करने लगा। कुछ दिन पहले युवती ने आरोपी से शादी की बात कही तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। शनिवार को युवती ने पीजीआई थाने में रत्नेश सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर पीजीआई का कहना है कि आरोपी रत्नेश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed