फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Vinod Tawde takes a dig at Akhilesh, says the SP's 'PDA' slogan will fail and the NDA will form the govern

यूपी: प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े, बोले- सपा के पीडीए नारे को विफल करेंगे

Sat, 05 Sep 2026 03:26 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 05 Sep 2026 03:26 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए पूरी ताकत से मैदान में उतरेगा और फिर सरकार बनाएगा। उन्होंने सपा के पीडीए नारे पर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं से इसे विफल करने का आह्वान किया। तावड़े ने प्रदेश के विकास और जनसेवा के लिए लगातार काम करने का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन
UP: Vinod Tawde takes a dig at Akhilesh, says the SP's 'PDA' slogan will fail and the NDA will form the govern
विनोद तावड़े - फोटो : एएनआई

विस्तार

यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव की जंग अभी दूर है, लेकिन सियासी तापमान चढ़ने लगा है। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने शनिवार को लखनऊ पहुंचते ही चुनावी रण का बिगुल फूंक दिया। दो दिवसीय दौरे पर आए तावड़े ने साफ कर दिया कि भाजपा सत्ता में वापसी को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। उन्होंने तमाम चर्चाओं को विराम देते हुए स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में एनडीए लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करेगा। सपा के पीडीए फॉर्मूले पर सीधे हमला बोलते हुए कहा कि सपा के पीडीए का मतलब ‘पराया धन अपना’ है।

विज्ञापन





भाजपा प्रभारी बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे तावड़े के स्वागत में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत पार्टी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने संगठन की चुनावी तैयारियों की समीक्षा का सिलसिला शुरू किया। तावड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देश का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास की गति बढ़ी है। अब प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देशन में एनडीए का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा-एनडीए लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगा।

विज्ञापन
 

हर कार्यकर्ता चुनाव में पूरी ताकत से मैदान में उतरेगा

उन्होंने कहा कि एनडीए का हर कार्यकर्ता चुनाव में पूरी ताकत से मैदान में उतरेगा। भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि सरकार बनने के बाद अगले पांच वर्षों तक जनता की सेवा करना भी है। उनके बयान से साफ संकेत है कि पार्टी अब संगठन और सरकार की उपलब्धियों को लेकर चुनावी नैरेटिव तैयार करने में जुट गई है। तावड़े ने कहा कि भाजपा 2027 के चुनाव को महज सत्ता की लड़ाई नहीं, बल्कि संगठन की ताकत और विपक्ष के सामाजिक समीकरणों की काट के रूप में लड़ने जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से मैदान में उतरने का आह्वान करते हुए कहा कि चुनावी जीत के बाद भी संगठन जनता के बीच सक्रिय रहेगा और अगले पांच वर्षों तक सेवा के संकल्प के साथ काम करेगा।

‘पीडीए’ के बहाने अखिलेश पर सीधा निशाना

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी विनोद लखनऊ पहुंचते ही विपक्ष खासकर समाजवादी पार्टी के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने सपा के पीडीए की नई नई व्याख्या करते हुए इसे ‘पराया धन अपना’ बताया। तावड़े ने कहा कि सपा के पीडीए से जुड़े नारों को भाजपा कार्यकर्ता विफल करेंगे और एनडीए ऐसा नहीं होने देगा। तावड़े के इस बयान को 2027 की चुनावी लड़ाई में सपा के सामाजिक समीकरण के खिलाफ भाजपा की सीधी राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। इस बयान से यह भी साफ है कि आने वाले दिनों में भाजपा और सपा के बीच पीडीए को लेकर सियासी टकराव और तेज हो सकता है।

अमित शाह के फोकस का भी दिया संकेत

तावड़े ने उत्तर प्रदेश को भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए केंद्रीय नेतृत्व की प्राथमिकता का भी संकेत दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व की नजर भी लगातार प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों पर है। तावड़े ने संकेत दिया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तर प्रदेश पर विशेष फोकस है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सक्रियता से साफ है कि 2027 का चुनाव भाजपा के लिए मिशन मोड में रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed