फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two-week refresher course on ICT concludes at Lucknow University

Lucknow News: लविवि में आईसीटी पर दो सप्ताह का रिफ्रेशर कोर्स संपन्न

Tue, 13 Oct 2026 03:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Two-week refresher course on ICT concludes at Lucknow University
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर की ओर से आयोजित दो साप्ताहिक ऑनलाइन इंटरडिसिप्लिनरी रिफ्रेशर कोर्स इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी इन एजुकेशन (आईसीटी) संपन्न हो गया। यह शैक्षणिक कार्यक्रम 28 सितंबर से 12 अक्तूबर तक ऑनलाइन आयोजित किया गया। इसमें 19 राज्यों से 81 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम में राजेंद्र विश्वविद्यालय बलांगीर (ओडिशा) के कुलपति प्रो. बीबी मलिक मुख्य अतिथि रहे और अध्यक्षता लविवि के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने की। दोनों ने शिक्षकों को तकनीकी रूप से सक्षम और दक्ष बनने का आह्वान किया। उन्होंने डिजिटल शिक्षण, नवाचार तथा शिक्षा में आईसीटी के बढ़ते इस्तेमाल पर जोर दिया। कोर्स के दौरान देशभर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मूक्स, डिजिटल पेडागॉजी और प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण जैसे विषयों पर व्याख्यान दिए।
विज्ञापन

समापन सत्र में छत्रपति शाहू जी महाराज विवि और दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि के पूर्व कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने कहा कि सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का सही व संतुलित इस्तेमाल छात्रों के सीखने के स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर के निदेशक प्रो. दिनेश कुमार और शिक्षा संकाय के समन्वयक प्रो. मुनेश कुमार ने सफल आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed