फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two vaccines of corona applied to the woman in Kair village

रायबरेली: महिला को एक दिन में दो बार कोरोना का टीका लगाने से हालत बिगड़ी, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Sun, 12 Sep 2021 11:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज (रायबरेली) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Sep 2021 11:41 AM IST
सार

एसडीएम ने कहा सोशल मीडिया पर चल रही खबर अफवाह। चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि बुखार की समस्या थी, इलाज के बाद ठीक हो गई। 

विज्ञापन
Two vaccines of corona applied to the woman in Kair village
- फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के महाराजगंज के तहसील क्षेत्र के कैर गांव में 41 वर्षीय महिला को कोरोना का दो बार टीका (इंजेक्शन) लगाए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। एक ओर जहां महिला आरोप लगा रही है की दो बार इंजेक्शन लगने से उसकी हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन


उसे सीएचसी में भर्ती कराना पड़ा तो वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह संभव ही नहीं है। मामले में उप जिला अधिकारी महराजगंज सविता यादव का कहना है कि महिला को एक दिन में दो बार कोरोना का टीका लगाने का मामला पूरी तरह से अफवाह है।
विज्ञापन


कैर की रहने वाली केशवती पत्नी रमेश कुमार शुक्रवार को गांव में लगे शिविर में कोरोना का टीका लगवाने के लिए गई थी। उसका कहना है की आधार कार्ड फीड कराने के बाद उसे दो बार वैक्सीन (इंजेक्शन) लगाए गए, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी आए, जहां उसका उपचार किया गया। महिला अब पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रधान प्रतिनिधि मंशाराम पाल भी सीएचसी पहुंचे। उधर मामले की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. राधाकृष्णन ने आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह संभव ही नहीं है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 140 टीके उपलब्ध कराए गए, जिसमें प्रत्येक टीका लगवाने वाले व्यक्ति का पहले आधार कार्ड फीड होता है, फिर ओटीपी नंबर मिलता है। इसके बाद ही टीका लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि महिला को बुखार जैसी समस्या थी।


उसे सीएचसी लाया गया। इलाज के बाद वह पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर चली गई। उधर, दूसरी ओर जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी सविता यादव ने भी मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि टीका एक ही बार लगाया गया है। इस बात की पुष्टि चिकित्सकों ने की है। सोशल मीडिया पर चल रही खबरें भ्रामक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed