{"_id":"66a6bccbaa5362f8be0da914","slug":"two-trains-stopped-for-15-minutes-waiting-for-each-other-raebareli-news-c-101-1-slko1034-117526-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एक-दूसरे के इंतजार में 15 मिनट रुकी दो ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एक-दूसरे के इंतजार में 15 मिनट रुकी दो ट्रेनें
Mon, 29 Jul 2024 03:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 29 Jul 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। इससे यात्री हर रोज जूझते रहते हैं। रविवार को तो लेटलतीफी के साथ दो ट्रेनें एक-दूसरे के इंतजार में अलग-अलग स्टेशनों पर 15 मिनट तक खड़ी रहीं। इससे उमस में यात्री परेशान हुए।
सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस रायबरेली स्टेशन पर करीब 15 मिनट तक खड़ी रही। यह गाड़ी जिस तरफ जानी थी, उस तरफ पड़ने वाले दरियापुर स्टेशन पर भी एक पैसेंजर ट्रेन पहले से ही खड़ी थी। रघुराज सिंह स्टेशन से रायबरेली लौटने वाली यह ट्रेन दरियापुर में लगभग 15 मिनट तक खड़े रहने के बाद रवाना हुई।
पैसेंजर ट्रेन रायबरेली स्टेशन पहुंची तो नौचंदी एक्सप्रेस को भी रवाना कर दिया गया। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि रघुराज सिंह स्टेशन से लौटने वाली पैसेंजर ट्रेन आने वाली थी, इसीलिए नौचंदी एक्सप्रेस अपने तय समय से ज्यादा देर तक रुकी रही।
विज्ञापन
प्रयागराज पैसेंजर तीन घंटे रही लेट
लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रविवार को तीन घंटे विलंब से आई। यह ट्रेन लखनऊ से ही देर से चलाई गई थी। चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से पहुंची। आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस लगभग पौने दो घंटे देर से आई। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल व लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे-आधे घंटे विलंब से पहुंची।