{"_id":"5d7141828ebc3e0136629e43","slug":"two-thousand-crore-loan-accepted-for-bundelkhand-express-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए दो हजार करोड़ का ऋण मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए दो हजार करोड़ का ऋण मंजूर
Thu, 05 Sep 2019 10:40 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Sep 2019 10:40 PM IST
सार
- यूपीडा इस एक्सप्रेस-वे के लिए अभी पांच हजार करोड़ का ऋण और लेग
- 296 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए पहले बैंक ने 1500 करोड़ रुपये का ऋण मंजूर किया था
- सात हजार करोड़ का ऋण बैंकों से लिया जाएगा, जबकि शेष राशि राज्य सरकार वहन करेगी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बैंक ऑफ बड़ौदा ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए दो हजार करोड़ रुपये का ऋण मंजूर किया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) इस एक्सप्रेस-वे के लिए अभी पांच हजार करोड़ का ऋण और लेगा।
विज्ञापन
यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि 296 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए पहले बैंक ने 1500 करोड़ रुपये का ऋण मंजूर किया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से बृहस्पतिवार को बैंक के प्रबंध निदेशक व सीईओ पीएस जय कुमार ने इसे बढ़ाकर 2000 करोड़ करने की मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे के लिए पांच हजार करोड़ का ऋण अलग-अलग बैंकों से और लिया जाना है।
विज्ञापन
शासन स्तर पर ऋण प्रस्तावों को अनुमति मिल गई है। एक्सप्रेस-वे के निर्माण में 14,850 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सात हजार करोड़ का ऋण बैंकों से लिया जाएगा, जबकि शेष राशि राज्य सरकार वहन करेगी।