{"_id":"5d3df7088ebc3e6cdc3ac225","slug":"two-thief-arrested-lucknow-news-lko473369229","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ियों ने केजीएमयू के 50 एसी से चुराया तांबा व कंप्रेशर, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ियों ने केजीएमयू के 50 एसी से चुराया तांबा व कंप्रेशर, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू के 50 एसी के आउटर से चुराया तांबा व कंप्रेशर, दो गिरफ्तार
चौक पुलिस की सुपर-30 टीम ने शनिवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार कर केजीएमयू व एटीएम बूथ के एसी के आउटर से तांबा व कंप्रेशर चोरी का पर्दाफाश किया है।
दोनों की पहचान सीतापुर के कमलापुर थाने के चुटराटा निवासी सूरज और लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी निवासी मो. सलीम के रूप में हुई।
बदमाशों ने केजीएमयू परिसर से 50 और पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ पर लगे एसी से तांबा व कंप्रेशर की चोरी कुबूली।
एटीएम बूथ के सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का सुराग लगा था। चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
क्षेत्राधिकारी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न स्थानों पर लगे एसी के आउटर से कुछ दिनों के अंतराल में तांबा व कंप्रेशर चोरी हो गया।
संबंधित कर्मचारियों ने एसी में तकनीकी खराबी समझ कर मैकेनिक बुलाए। पता चला कि आउटर से तांबा व कंप्रेशर चुराकर खोखला किया जा चुका है।
इसके अलावा एसी प्लांट के तांबे के तार चोरी हुए हैं। इस बीच पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ के एसी के आउटर से चोरी की वारदात हुई।
फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की गई। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह व सुपर-30 टीम ने केजीएमयू के कर्मचारियों, गार्डों व आसपास चायपान की दुकान लगाने वालों को फुटेज दिखाए।
पता चला कि फुटेज में नजर आए दोनों संदिग्ध केजीएमयू व ट्रॉमा में चक्कर काटा करते हैं। पुलिस टीम ने फुटेज के आधार पर सूरज व मो. सलीम को केजीएमयू की न्यू ओपीडी के पास पकड़ा।
विज्ञापन
पूछताछ में केजीएमयू के 50 और एटीएम बूथ के एसी के आउटर से तांबा, कंप्रेशर व अन्य कीमती सामान चुराकर यहियागंज में नरेंद्र कबाड़ी की दुकान पर बेचना कुबूला। दोनों के कब्जे से 18 एसी का 25 किलो तांबा बरामद हुआ।
सर्दियों में चाय-नाश्ते के साथ करते थे चोरी
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सालुब्रिटी मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड न्यू ओपीडी के वीरेंद्र सिंह ने 26 फरवरी को सीटी स्कैन यूनिट के एसी के आउटडोर का पाइप व अन्य सामान चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हत्थे चढ़े सूरज और सलीम ने कुबूला कि सर्दियों में ओपीडी का मुख्य चैनल बंद होने से पहले चाय व ब्रेड लेकर चौथे तल या छत पर छिप जाते थे। चाय-नाश्ता के साथ इत्मीनान से चोरी करके तांबा, कंप्रेशर व अन्य सामान बोरी में भरकर पीछे के गलियारे में फेंककर सो जाते थे। सुबह गेट खुलने पर सफाई के दौरान बाहर आकर चोरी का माल नरेंद्र कबाड़ी की दुकान पर पहुंचा देते। उससे मिली रकम से स्मैक व अन्य नशा करते थे।