{"_id":"66f0cd61ea97deb9840c1086","slug":"two-teenagers-jumped-over-the-wall-of-the-childrens-house-lucknow-news-c-13-1-lko1028-885375-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाल सदन की दीवार फांदकर निकले दो किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाल सदन की दीवार फांदकर निकले दो किशोर
Mon, 23 Sep 2024 07:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:37 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। नाका में बृहस्पतिवार को बाल सदन की दीवार फांदकर दो किशोर निकल गए। संस्था के लोगों ने उन्हें काफी खोजा। कुछ पता नहीं चलने पर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
मोतीनगर स्थित बाल सदन में 14 वर्षीय किशोर सात जून को लखीमपुर बाल कल्याण समिति और 13 वर्षीय किशोर राजकीय बाल गृह बालक मोहान रोड से 10 जून को आए थे। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे दोनों को संस्था के एक बच्चे ने परिसर में लगे पेड़ के जरिये दीवार से कूदते देख लिया। इसकी जानकारी बच्चे ने संस्था के लोगों को दी। उसने यह भी बताया कि 13 वर्षीय किशोर चारबाग में नाले के पास रहता था और नशे का भी आदी है। इंस्पेक्टर वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दोनों की तलाश में बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।