{"_id":"62c66a1398ff4d3d3e1df3f2","slug":"two-teenaged-boy-get-drowned-in-tarabganj-thana-kshetra-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 07 Jul 2022 10:39 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:39 AM IST
सार
गोंडा के एक गांव में नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूब कर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा जिले के तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा सेझिया प्रभु पुरवा में दो किशोरों की टेढ़ी नदी के पास एक तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटना बुधवार की है जहां गांव का निवासी कृष्णा (13) पुत्र कन्हैया व सत्यम (12) पुत्र नरेंद्र दोपहर घर से निकले थे। देर शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की जिसके बाद देर रात नदी के पास साइकिल, चप्पल व कपड़े देखे गए।
विज्ञापन
खोज करने पर नदी में दोनों किशोरों का शव देखा गया। घटना की सूचना पर एसडीएम शत्रोहन पाठक व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया।
प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि नहाते समय डूबने से दोनों किशोरों की मौत हुई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।