फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two Sub-Inspectors Suspended for Negligence in Investigation of the Same Case

Lucknow News: एक ही मामले की विवचेना में लापरवाही पर दो दरोगा निलंबित

Thu, 21 May 2026 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 21 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Two Sub-Inspectors Suspended for Negligence in Investigation of the Same Case
लखनऊ। धोखाधड़ी के मामले में विवेचना में लापरवाही बरतने पर डीसीपी दक्षिणी अमित आनंद ने दो दरोगा को निलंबित कर दिया। डेढ़ वर्ष पहले पीजीआई थाने में धोखाधाड़ी की एफआईआर दर्ज की गई थी। दोनों दरोगा ने मामले की विवेचना की, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के बाद डीसीपी ने पीजीआई थाना क्षेत्र की वृंदावन चौकी प्रभारी पीएन सिंह और कल्ली चौकी प्रभारी दिनकर वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

डीसीपी ने बताया कि दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डीसीपी का कहना है कि अपराधों की विवेचना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विवेचकों से लगातार लंबित मामलों के निस्तारण के लिए कहा जा रहा है। बावजूद इसके कुछ विवेचक लापरवाही बरत रहे हैं। दोनों चौकी प्रभारियों के निलंबन के बाद विभाग में चर्चा का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी ने लंबित मामलों की रिपोर्ट तलब की है। अगर पुराने मामलों में विवेचना में ढिलाई मिलती है तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
सैन्यकर्मी व उनकी पत्नी से हुई थी 60 लाख की ठगी
पीजीआई थाने में 9 जनवरी 2025 को उन्नाव के कोरारी निवासी सैन्यकर्मी की पत्नी गायत्री देवी ने नाै लोगों पर मकान दिलाने के नाम पर 60 लाख की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गायत्री का आरोप है कि पुलिस ने केस में नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन तीन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। गायत्री ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने मामले की रिपोर्ट तलब की। इसके बाद दोनों चौकी प्रभारियों की लापरवाही उजागर हुई।


घोषित हुआ 25-25 हजार का इनाम, एक गिरफ्तार
कोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस हरकत में आई। आननफानन दो आरोपियों सुनील कुमार शुक्ला और विपिन शुक्ला के खिलाफ 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया। यही नहीं, एक आरोपी गोरखपुर निवासी सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में एक महिला भी नामजद है, जिसके बारे में पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed