फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two students died in sultanpur when thunder falls on them.

सुल्तानपुर: स्कूल में बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो छात्राओं की मौत

Wed, 23 Aug 2017 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Wed, 23 Aug 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
two students died in sultanpur when thunder falls on them.
खुशनुमा व प्रतिभा - फोटो : amar ujala

सुल्तानपुर के चांदा के उच्च प्राथमिक विद्यालय हाजीगंज में बुधवार की दोपहर बारिश के दौरान परिसर में लगे हैंडपंप के पास बिजली गिरने से पानी पी रहीं दो छात्राओं की मौत हो गई, जबकि एक छात्र और छात्रा गंभीर रूप से झुलस गए। घायल बच्चों को सीएचसी प्रतापपुर कमैचा में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही बीएसए, एबीएसए और तहसीलदार ने घटना स्थल का मुआयना कर सीएचसी में भर्ती बच्चों का हाल जाना। तहसीलदार ने मृत छात्राओं के परिवारीजनों को दैवीय आपदा राहत के तहत चार-चार लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


चांदा कोतवाली क्षेत्र के उधरनपुर गांव निवासी इशहाक की पुत्री खुशनुमा और लालचंद्र विश्वकर्मा की पुत्री प्रतिभा उच्च प्राथमिक विद्यालय हाजीगंज में कक्षा आठ में पढ़ती थीं। दोनों छात्राएं बुधवार की सुबह विद्यालय आई थीं। दोपहर बाद करीब साढ़े 12 बजे दोनों छात्राएं विद्यालय परिसर में लगे हैंडपंप पर अन्य बच्चों के साथ पानी पी रही थीं तभी बरसात के दौरान अचानक हैंडपंप के पास बिजली गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली की चपेट में आने से खुशनुमा, प्रतिभा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरिफ (13) पुत्र वाजिद अली और शन्नो (13) पुत्री इस्माइल निवासी उधरनपुर कोतवाली चांदा भी चपेट में आने से झुलस गए।

शिक्षा विभाग में मच गया हड़कंप

two students died in sultanpur when thunder falls on them.
झुलसे बच्चे का हालचाल लेते अधिकारी - फोटो : amar ujala

विद्यालय के शिक्षक राघवेंद्र प्रताप सिंह चारों को आनन-फानन में लेकर सीएचसी प्रतापपुर कमैचा पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने खुशनुमा और प्रतिभा को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो बच्चों का उपचार स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

उधर, बिजली गिरने से हुई दो छात्राओं की मौत से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह, एबीएसए अश्विनी सिंह, तहसीलदार संजीव कुमार शाक्य सीएचसी पहुंचे और घायल बच्चों का हाल जाना। इसके बाद सभी अधिकारी विद्यालय परिसर में पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने दोनों छात्राओं के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed