फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two station in-charge suspended in diesel theft in upsrtc

परिवहन निगम में 24 हजार लीटर डीजल की हेराफेरी में हुई कार्रवाई, दो निलंबित

Thu, 05 Jul 2018 05:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 05 Jul 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
two station in-charge suspended in diesel theft in upsrtc
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने मुरादाबाद परिक्षेत्र के दो डिपो में 24 हजार लीटर डीजल की हेराफेरी की पोल खुली है। वहीं 12 हजार लीटर डीजल की डिलीवरी में लापरवाही पाई गई।

विज्ञापन


इस मामले में सीनियर स्टेशन इंचार्ज (एसएसआई) को निलंबित कर दिया गया है। परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) साद सईद ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुरादाबाद परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके शर्मा की जांच रिपोर्ट पर एसएसआई शैलेंद्र बंसल पीतल नगरी डिपो, कपिल मुरादाबाद डिपो को चार जुलाई को निलंबित कर आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एसएसआई ने इंडियन आयल कारपोरेशन को एसएमएस से भेजकर डीजल टैंक तो मंगवाया ,लेकिन उसकी डिलीवरी परिवहन निगम के टैंक में होने के बजाय कहीं और करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस डीजल की कीमत करीब 14 लाख रुपये थी। उन्होंने बताया कि मई 2018 में जब इंडियन आयल कारपोरेशन ने वित्तीय वर्ष 2017-18 के द्वारा डीजल की डिलीवरी का विवरण भेजा, जिसका क्षेत्रीय प्रबंधक एसके शर्मा ने इंडेंट के जरिये मिलान किया तो दो टैंक डीजल के इंडेंट गायब पाए गये। जिसकी विस्तृत जांच कराने पर घोटाला की पोल खुली।

ऐसे लगाया 14 लाख का चूना

क्षेत्रीय प्रबंधक एसके शर्मा ने बताया कि एसएसआई शैलेंद्र बंसल, कपिल के द्वारा इंडेंट भेजकर सितंबर 2017 एवं मार्च 2018 में मंगाए गये डीजल टैंक को रिसीव किया। लेकिन डीजल की डिलीवरी टैंक में नहीं कराई गई।

इस डीजल को किसी पेट्रोल पंप मालिक को भेज दिया गया। इसके बाद डिलीवरी के इंडेंट को भी सरकारी रिकार्ड से गायब कर दिया। उन्होंने बताया कि इन्हीं एसएसआई के द्वारा 12 हजार लीटर डीजल की डिलीवरी में भी लापरवाही बरती गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed