फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two special trains from lucknow

अजमेर उर्स के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Wed, 23 Apr 2014 02:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 23 Apr 2014 02:04 PM IST
विज्ञापन
two special trains from lucknow

अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की सालाना उर्स में पहुंचने के लिए रेलवे जायरीन व अन्य यात्रियों के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाएगा।

विज्ञापन


इनमें एक ट्रेन छपरा तो दूसरी बरौनी वाया लखनऊ होकर अजमेर जाएगी।

ट्रेन संख्या 05103 छपरा से 04 मई को रात 8:30 बजे छुटेग और सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बादशाह नगर होते हुए सुबह 6:30 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।

यहां से ट्रेन कानपुर सेंट्रल, इटावा, टुंडला, आगरा फोर्ट, बयाना, सवाईमाधोपुर, बनस्थली निवाई, जयपुर, किशनगंज, मदार में रुकती हुई रात 11:55 बजे अजमेर पहुंचेगी।

विज्ञापन

वापसी के लिए ये होंगी ट्रेन

two special trains from lucknow

वापसी में ट्रेन संख्या 05104 अजमेर से 10 मई को रात 12:30 बजे चलकर दोहपर 3:40 बजे लखनऊ जंक्शन, रात 10:45 बजे गोरखपुर होते हुए 02:15 बजे छपरा पहुंचेगी।

इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के आठ, शयनयान श्रेणी के 10, एसी तृतीय की एक और एसएलआर की दो बोगियां होंगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 05285 बरौनी से 4 मई को सुबह 7.00 बजे प्रस्थान कर चारबाग स्टेशन पहुंचेगी। यहां से अजमेर शाम 7:30 बजे पहुंचेगी।

वापसी ट्रेन संख्या 05286 अजमेर से 10 मई रात एक बजे प्रस्थान कर चारबाग शाम चार बजे होते हुए अगले दिन दोपहर 12 बजे बरौनी पहुंचेगी।

दरभंगा-अजमेर वीकली स्पेशल ट्रेन बुधवार से

two special trains from lucknow

ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे दरभंगा-अजमेर-दरभंगा के बीच एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन संख्या 05037 दरभंगा-अजमेर साप्ताहिक दरभंगा से 23 एवं 30 अप्रैल और 14 मई प्रत्येक बुधवार को दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान करेगी।

सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, पनियहवा, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा होकर ट्रेन सुबह 4:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

यहां से कानपुर, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, अछनेरा, भरतपुर, बांदीकुई, जयपुर और किशनगढ़ रुकती हुई ट्रेन रात 9:55 बजे अजमेर पहुंचेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या- 05238 अजमेर-दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल अजमेर से 24 अप्रैल एवं 01 व 15 मई को प्रत्येक बृहस्पतिवार को रात 11:25 बजे रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed