फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two sons arrested in murder of father

तीन बेटों ने मिलकर की थी हत्या, दो और गिरफ्तार

Thu, 07 Jul 2022 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
two sons arrested in murder of father
लखनऊ। दुबग्गा के जेहटा चौकी के दौलतखेड़ा निवासी राम खिलावन (60) की पीटकर हत्या की गई थी। इस मामले में मृतक के बेटे सूरज की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने बड़े बेटे कौशल को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं बुधवार को पुलिस ने दो और बेटों को गिरफ्तार कर लिया जो इस हत्या के आरोपी हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दुबग्गा अनिल प्रकाश सिंह के मुताबिक, कौशल के साथ पिता रामखिलावन की कहासुनी हुई थी। इसके चलते कौशल ने रामखिलावन की हत्या कर दी थी। उसने अपने दोनों छोटे भाइयों के साथ मिलकर लाश को गोमती नदी के किनारे खाली प्लॉट में ले जाकर जला दिया था। कौशल से कड़ाई के साथ पूछताछ करने पर उसने दोनों भाइयों रोहित और मोहित का नाम भी उगल दिया था। बुधवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कौशल को सोमवार को ही पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कौशल का पिता से जमीन बेचने को लेकर विवाद था। पड़ताल में सामने आया कि रामखिलावन ने चार साल पहले एक बीघा जमीन बेची थी। इसकी रकम उसने घर पर नहीं दी थी। पत्नी के होने के बावजूद उसने रकम दूसरी महिला को दे दी थी। इसके कारण परिवारीजन उससे नाराज थे। रामखिलावन की आदत ठीक नहीं थी। इसकी जानकारी परिवारीजनों को भी थी। अपने रहन-सहन और हरकतों के कारण ही रामखिलावन परिवार से अलग रहता था। पुलिस के मुताबिक, रामखिलावन पर हत्या के आरोप में माल थाने में चार साल पहले मुकदमा दर्ज हुआ था। दो साल पहले ही रामखिलावन जमानत पर रिहा हुआ था। परिवार में ंपत्नी रामेश्वरी सहित बेटे ललन कुमार, शक्तिमान, मोहित, सूरजपाल, कौशल और रोहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed