{"_id":"5f45e3f88ebc3e3cc621c288","slug":"two-roadways-buses-collide-in-lucknow-many-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में दो रोडवेज बसों की टक्कर, हादसे में छह लोगों की मौत, कई गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में दो रोडवेज बसों की टक्कर, हादसे में छह लोगों की मौत, कई गंभीर घायल
Wed, 26 Aug 2020 12:18 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में बस दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोतवाली काकोरी में हरदोई रोड पर रोडवेज बसों की आमने-सामने की भीषण टक्कर हुई है। हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे हरदोई रोड पर अमेठीया मोड़ के पास यह हादसा हुआ। लखनऊ की तरफ से हरदोई की ओर जा रही रोडवेज बस ट्रक को ओवर टेक कर आगे निकली तो हरदोई की तरफ से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई। वहीं पीछे से आ रहा ट्रक भी बसों में भिड़ गया। आमने-सामने की टक्कर में बसों के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
हादसा इतना भीषण था कि बसों के परखच्चे करीब 500 मीटर के दायरे में फैल गए। हादसे में रोड किनारे होटल पर बैठे लोग भी चपेट आ गए। टक्कर के बाद बसे और ट्रक आपस में फंस गए। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जेसीबी व क्रेन बुलाकर फंसी बसों व ट्रक को अलग कर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला। करीब 3 घंटे बचाव कार्य चला। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा ।
मौके पर जेसीपी नवीन अरोरा व डीसीपी साउथ राइस अख्तर, सुरेश चन्र्द रावत,पहुंचे। डीसीपी साउथ के मुताबिक हादसे में छह लोग की मौत की पुष्टि हुई है। करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए हैं। वहीं मौके पर कैसर बाग बस डिपो के एआरएम गौरव वर्मा भी पहुंचे। गौरव वर्मा ने बताया कि मृतकों में बसों के दोनों चालक भी शामिल हैं। वहीं ट्रक चालक हादसे में सुरक्षित बच गया। मृतकों में नितेश भारती, लकी सक्सेना, राजेंद्र सक्सेना, सरवाघार, हरीराम व एक महिला शामिल है।